पटना| भाकपा-माले ने रसोई गैस संकट, बिजली दरों में वृद्धि और महिला हिंसा के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों से संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। इस संबंध में जारी पत्र में पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि वैश्विक हालात के चलते ऊर्जा संकट गहराता दिख रहा है और इसका असर भारत में भी सामने है। रसोई गैस की किल्लत से लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी समय पर आपूर्ति नहीं मिल रही हैं। बिहार में बिजली दरों में तेज बढ़ोतरी और मुफ्त बिजली के वादे के बाद नई दरें लागू होने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। पार्टी ने जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर संयुक्त प्रतिवाद कार्यक्रम चलाने की अपील की है। कन्वेंशन हुआ : कंकड़बाग में भाकपा-माले की कुम्हरार-फुलवारी एरिया कमिटी का कार्यकर्ता कन्वेंशन हुआ। इसमें बिहार को बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के विरोध में एकजुट रहने और न्याय व अधिकार की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक में दरभंगा में 16 से 18 मई के बीच होने वाले पार्टी के 12वें राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार की योजना तय की गई। पटना| भाकपा-माले ने रसोई गैस संकट, बिजली दरों में वृद्धि और महिला हिंसा के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों से संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। इस संबंध में जारी पत्र में पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि वैश्विक हालात के चलते ऊर्जा संकट गहराता दिख रहा है और इसका असर भारत में भी सामने है। रसोई गैस की किल्लत से लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी समय पर आपूर्ति नहीं मिल रही हैं। बिहार में बिजली दरों में तेज बढ़ोतरी और मुफ्त बिजली के वादे के बाद नई दरें लागू होने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। पार्टी ने जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर संयुक्त प्रतिवाद कार्यक्रम चलाने की अपील की है। कन्वेंशन हुआ : कंकड़बाग में भाकपा-माले की कुम्हरार-फुलवारी एरिया कमिटी का कार्यकर्ता कन्वेंशन हुआ। इसमें बिहार को बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के विरोध में एकजुट रहने और न्याय व अधिकार की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक में दरभंगा में 16 से 18 मई के बीच होने वाले पार्टी के 12वें राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार की योजना तय की गई।


