हरियाणा की महिला से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मिशन शक्ति टीम से हुई मुठभेड़,पैर में गोली लगने से हुआ घायल

हरियाणा की महिला से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मिशन शक्ति टीम से हुई मुठभेड़,पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में नौकरी लगाने के बहाने हरियाणा की रहने वाली महिला को बुलाकर लूट और उसके साथ रेप करने की वारदात के आरोपी की मिशन शक्ति टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। नौकरी के बहाने बुलाया पीड़िता को मथुरा हरियाणा के पलवल की रहने वाली महिला को फरह के माल गांव के रहने वाले पवन ने नौकरी दिलाने के बहाने मथुरा बुलाया। पवन ने अभय फौजी नाम की व्हाट्स आई डी बनाकर महिला को फंसाया था। पीड़िता जब छठीकरा पहुंची तो पवन उसे एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां रेप की वारदात को अंजाम दिया। गेस्ट हाउस में महिला से लूटे रुपए और उसकी आबरू पवन बाइक से महिला को राज गेस्ट हाउस ले गया। जहां उसने पीड़िता को डराना धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पवन ने पीड़िता के फोन से अपने फोन में 15000 रुपए लिए,इसके बाद पीड़िता के पास मौजूद 4 हजार रुपए कान के कुंडल छीना लिए। पीड़िता ने जब विरोध किया तो पवन ने उसके साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर जुटी थी तलाश में 14 मार्च को हुई इस वारदात का पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार की देर रात स्वाट टीम को सूचना मिली कि आरोपी पवन सन सिटी के पास मौजूद है। सूचना मिलने के बाद थाना जैंत की मिशन शक्ति टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया। जहां पुलिस को देखते ही पवन ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में मिशन शक्ति टीम में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें पवन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने किया गिरफ्तार घायल हुए पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल हुए पवन को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पवन के पास से तमंचा कारतूस के अलावा वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया। आरोपी पवन के खिलाफ मथुरा के जैंत थाना के अलावा फरह,यमुनापार,शहर कोतवाली,हाईवे,रिफाइनरी और भरतपुर के मथुरा गेट,चिकसाना,कुम्हेर,कोतवाली नगर में 11 मुक़दमे दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *