गोपालगंज में एक 7 महीने की गर्भवती महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना कटेया थाना क्षेत्र के बड़का अमेया गांव में शनिवार सुबह की है। मृतका की पहचान बड़का अमेया गांव निवासी रोहित तिवारी की पत्नी मुन्नी देवी (20) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी ने एक साल पहले नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित अपने मायके से भागकर रोहित तिवारी से लव मैरेज किया था। शुरुआत में परिवार ने विरोध किया, लेकिन बाद में इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। अब पढ़िए पूरी घटना…. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों का मुन्नी को लेकर व्यवहार बदलने लगा था। उसे लगातार ताने दिए जाते थे। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था, जिसकी आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनी थीं। मुन्नी देवी के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता का कहना है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत किया गया मर्डर है। परिजनों के अनुसार, गर्भवती होने के बावजूद मुन्नी को ताने दिए जाते थे। ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार घटना के बाद से पति सहित ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कटेया थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। 2 साल पहले हुई थी शादी मृतका के पिता जितेंद्र राम ने बताया कि, ‘मेरी बेटी जब नौवीं कक्षा में थी तभी रोहित तिवारी के साथ स्कूल में ही प्रेम हुआ था। दोनों घर से भाग गए थे जिसके बाद थाना में केस किया गया। उसके प्रेमी को जेल भेजा गया था। साथ ही दोनों के बीच बढ़ते नजदीकियों को देखते हुए उसका शादी हरियाणा में साल 2024 में करा दिया गया।’ पति लग्जरी बस में खलासी का काम करता है – मृतका के पिता मृतका के पिता जितेंद्र राम ने बताया कि, ‘शादी के 7 महीने बाद मेरी बेटी अपने प्रेमी रोहित के साथ भाग गई थी और उससे शादी रचा ली। वो कुछ समय तक उसके साथ रही जिसके बाद वह 7 महीने की गर्भवती हुई। पति लग्जरी बस में खलासी का काम करता है। पिता ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा फोन कर सूचना दिया गया जब हम लोग उसके घर पहुंचे तब घर के लोग फरार हो गए थे और बेटी साड़ी के फंदा के सहारे लटकी हुई थी। मैं और मेरी परिवार के लोगों को आशंका है कि उसके गले में फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया है।’ थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। गोपालगंज में एक 7 महीने की गर्भवती महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना कटेया थाना क्षेत्र के बड़का अमेया गांव में शनिवार सुबह की है। मृतका की पहचान बड़का अमेया गांव निवासी रोहित तिवारी की पत्नी मुन्नी देवी (20) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी ने एक साल पहले नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित अपने मायके से भागकर रोहित तिवारी से लव मैरेज किया था। शुरुआत में परिवार ने विरोध किया, लेकिन बाद में इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। अब पढ़िए पूरी घटना…. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों का मुन्नी को लेकर व्यवहार बदलने लगा था। उसे लगातार ताने दिए जाते थे। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था, जिसकी आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनी थीं। मुन्नी देवी के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता का कहना है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत किया गया मर्डर है। परिजनों के अनुसार, गर्भवती होने के बावजूद मुन्नी को ताने दिए जाते थे। ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार घटना के बाद से पति सहित ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कटेया थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। 2 साल पहले हुई थी शादी मृतका के पिता जितेंद्र राम ने बताया कि, ‘मेरी बेटी जब नौवीं कक्षा में थी तभी रोहित तिवारी के साथ स्कूल में ही प्रेम हुआ था। दोनों घर से भाग गए थे जिसके बाद थाना में केस किया गया। उसके प्रेमी को जेल भेजा गया था। साथ ही दोनों के बीच बढ़ते नजदीकियों को देखते हुए उसका शादी हरियाणा में साल 2024 में करा दिया गया।’ पति लग्जरी बस में खलासी का काम करता है – मृतका के पिता मृतका के पिता जितेंद्र राम ने बताया कि, ‘शादी के 7 महीने बाद मेरी बेटी अपने प्रेमी रोहित के साथ भाग गई थी और उससे शादी रचा ली। वो कुछ समय तक उसके साथ रही जिसके बाद वह 7 महीने की गर्भवती हुई। पति लग्जरी बस में खलासी का काम करता है। पिता ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा फोन कर सूचना दिया गया जब हम लोग उसके घर पहुंचे तब घर के लोग फरार हो गए थे और बेटी साड़ी के फंदा के सहारे लटकी हुई थी। मैं और मेरी परिवार के लोगों को आशंका है कि उसके गले में फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया है।’ थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।


