बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब बिहार में अपने आप को मजबूत करने में लगी है। पटना में शनिवार को रिजनल लेवल पर नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इसका लक्ष्य जमीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है, जो जिला-राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें। इसमें समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर दिया गया है। आज इंटरव्यू-पैनल डिस्कशन होगा। करंट अफेयर्स, पार्टी की विचारधारा से जुड़े पूछे जा रहे सवाल प्रोग्राम के कन्वेनर असित नाथ तिवारी ने कहा कि ऐसे लोग जो अपने जोन में आयोजित इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाए थे या किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं दे पाए थे। उनके लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम पटना में रखा गया है। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को मौका देना है जो पार्टी के विचारधारा के साथ खड़े होना चाहते हैं। ऐसे लोग किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई लिंक है या रास्ता नहीं मिल पाता है। इसलिए उन जैसे लोगों को किसी सिफारिश के बिना कांग्रेस पार्टी मौका दे रही है। बस वह अपनी योग्यता दिखा कर इसमें शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आवेदन करने वाले लोगों से पार्टी की विचारधारा से जुड़े सवाल, करंट अफेयर्स, भारत-बिहार के इतिहास, सामान्य ज्ञान और जिस विषय में पढ़ाई किए हो उससे संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
तीन पदों पर हो रही टैलेंट हंट में खोज इस पहल के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही है। पहला मीडिया प्रवक्ता-पैनलिस्ट जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। दूसरा रिसर्च को-ऑर्डिनेटर जो तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। तीसरा पब्लिसिटी को-ऑर्डिनेटर जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाए। बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब बिहार में अपने आप को मजबूत करने में लगी है। पटना में शनिवार को रिजनल लेवल पर नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इसका लक्ष्य जमीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है, जो जिला-राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें। इसमें समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर दिया गया है। आज इंटरव्यू-पैनल डिस्कशन होगा। करंट अफेयर्स, पार्टी की विचारधारा से जुड़े पूछे जा रहे सवाल प्रोग्राम के कन्वेनर असित नाथ तिवारी ने कहा कि ऐसे लोग जो अपने जोन में आयोजित इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाए थे या किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं दे पाए थे। उनके लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम पटना में रखा गया है। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को मौका देना है जो पार्टी के विचारधारा के साथ खड़े होना चाहते हैं। ऐसे लोग किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई लिंक है या रास्ता नहीं मिल पाता है। इसलिए उन जैसे लोगों को किसी सिफारिश के बिना कांग्रेस पार्टी मौका दे रही है। बस वह अपनी योग्यता दिखा कर इसमें शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आवेदन करने वाले लोगों से पार्टी की विचारधारा से जुड़े सवाल, करंट अफेयर्स, भारत-बिहार के इतिहास, सामान्य ज्ञान और जिस विषय में पढ़ाई किए हो उससे संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
तीन पदों पर हो रही टैलेंट हंट में खोज इस पहल के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही है। पहला मीडिया प्रवक्ता-पैनलिस्ट जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। दूसरा रिसर्च को-ऑर्डिनेटर जो तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। तीसरा पब्लिसिटी को-ऑर्डिनेटर जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाए।


