जहानाबाद में ऑटो चालकों ने सड़क किया जाम:नए यातायात नियमों के विरोध में प्रदर्शन, आवागमन बाधित

जहानाबाद में ऑटो चालकों ने सड़क किया जाम:नए यातायात नियमों के विरोध में प्रदर्शन, आवागमन बाधित

जहानाबाद में शनिवार को टेंपो चालकों ने नए यातायात नियमों के विरोध में काको मोड़ के समीप एनएच-22 को जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात विभाग द्वारा लागू किए गए ‘पुलिस कोड’ को लेकर टेंपो चालकों में भारी आक्रोश है। चालकों का आरोप है कि कुछ ही लोगों को यह कोड दिया गया है, जबकि अन्य चालकों को शहर में टेंपो चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। 500 रुपए की कमाई में जुर्माना संभव नहीं टेंपो चालक अखिलेश कुमार ने बताया कि वे दिन भर में 400 से 500 रुपए कमाते हैं, ऐसे में इतना भारी जुर्माना भरना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस नियम में बदलाव नहीं किया गया, तो वे भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। बड़ी संख्या में टेंपो चालक अपने वाहन बंद कर सड़क पर उतर आए और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। बंटी कुमार नामक एक चालक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि या तो नए नियम में बदलाव किया जाए या सभी टेंपो चालकों को पुलिस कोड प्रदान किया जाए। सड़क जाम के कारण लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और चालकों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। जहानाबाद में शनिवार को टेंपो चालकों ने नए यातायात नियमों के विरोध में काको मोड़ के समीप एनएच-22 को जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात विभाग द्वारा लागू किए गए ‘पुलिस कोड’ को लेकर टेंपो चालकों में भारी आक्रोश है। चालकों का आरोप है कि कुछ ही लोगों को यह कोड दिया गया है, जबकि अन्य चालकों को शहर में टेंपो चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। 500 रुपए की कमाई में जुर्माना संभव नहीं टेंपो चालक अखिलेश कुमार ने बताया कि वे दिन भर में 400 से 500 रुपए कमाते हैं, ऐसे में इतना भारी जुर्माना भरना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस नियम में बदलाव नहीं किया गया, तो वे भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। बड़ी संख्या में टेंपो चालक अपने वाहन बंद कर सड़क पर उतर आए और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। बंटी कुमार नामक एक चालक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि या तो नए नियम में बदलाव किया जाए या सभी टेंपो चालकों को पुलिस कोड प्रदान किया जाए। सड़क जाम के कारण लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और चालकों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *