किशनगंज में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का टाउन थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के घर आना-जाना था। वह रिश्ते में पीड़िता की बड़ी बहन का देवर लगता है। आरोपी पहले से ही पीड़िता पर बुरी नजर रखता था और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। वीडियो वायरल करने की दी धमकी गत 1 अक्टूबर 2025 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी अचानक घर आया और जबरन उसके साथ रेप किया। उसने चुपके से अंतरंग पलों का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी से पीड़िता इतनी भयभीत हो गई कि उसने परिजनों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। आरोपी का हौसला बढ़ने के बाद, गत 25 फरवरी 2026 को वह पीड़िता को घुमाने के बहाने सिलीगुड़ी ले गया। वहां एक होटल में उसने फिर से पीड़िता के साथ रेप किया। अगले दिन आरोपी पीड़िता को किशनगंज बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने शादी करने से किया इनकार लगातार दुष्कर्म की घटनाओं के बाद पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आरोपी के कुकृत्य की जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर पंचायती भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने इसमें शामिल होना उचित नहीं समझा। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। महिला थाने में पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। किशनगंज में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का टाउन थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के घर आना-जाना था। वह रिश्ते में पीड़िता की बड़ी बहन का देवर लगता है। आरोपी पहले से ही पीड़िता पर बुरी नजर रखता था और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। वीडियो वायरल करने की दी धमकी गत 1 अक्टूबर 2025 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी अचानक घर आया और जबरन उसके साथ रेप किया। उसने चुपके से अंतरंग पलों का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी से पीड़िता इतनी भयभीत हो गई कि उसने परिजनों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। आरोपी का हौसला बढ़ने के बाद, गत 25 फरवरी 2026 को वह पीड़िता को घुमाने के बहाने सिलीगुड़ी ले गया। वहां एक होटल में उसने फिर से पीड़िता के साथ रेप किया। अगले दिन आरोपी पीड़िता को किशनगंज बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने शादी करने से किया इनकार लगातार दुष्कर्म की घटनाओं के बाद पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आरोपी के कुकृत्य की जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर पंचायती भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने इसमें शामिल होना उचित नहीं समझा। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। महिला थाने में पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


