शीतला मंदिर हादसे के बाद एक्शन में बिहारशरीफ नगर निगम:जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा, जुर्माना भी वसूला; सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शीतला मंदिर हादसे के बाद एक्शन में बिहारशरीफ नगर निगम:जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा, जुर्माना भी वसूला; सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बिहार शरीफ नगर निगम शीतला मंदिर में मची भगदड़ और आठ महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत के बाद एक्शन मोड में हैं। शनिवार को मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। उप नगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में निगम कर्मियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को बुलडोजर-हथौड़ों से ध्वस्त किया गया। उप नगर आयुक्त ने बताया कि मघड़ा मंदिर के मुख्य प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिक्रमण के कारण आवाजाही में काफी बाधा हो रही थी। जिसे देखते हुए यह एंटी-एनक्रोचमेंट ड्राइव चलाई जा रही है। इस कार्रवाई से पहले इलाके में माइकिंग कराकर लोगों को सूचना दी गई थी। कार्रवाई के दौरान न केवल अवैध ढांचों को तोड़ा गया, बल्कि सड़क और अप्रोच एरिया में सामान रखने वालों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया। मौके से सामानों को भी जब्त किया गया है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान अब रुकने वाला नहीं है। प्रशासन की योजना अब शहर की तमाम मुख्य सड़कों, व्यस्त चौराहों, मुख्य बाजारों और उन जगहों तक पहुंचने की है, जहां अवैध रूप से पार्किंग बनाई गई है या जबरन अप्रोच मार्ग निकाले गए हैं। लोगों ने किया समर्थन उप नगर आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि शहर को व्यवस्थित करने और सुरक्षा के मद्देनजर यह ड्राइव निरंतर जारी रहेगी। मंदिर के आसपास हुई इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और कब्जाधारियों में हड़कंप व्याप्त है। वहीं आम जनता इसे भविष्य के हादसों को रोकने की दिशा में एक जरूरी कदम मान रही है। बिहार शरीफ नगर निगम शीतला मंदिर में मची भगदड़ और आठ महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत के बाद एक्शन मोड में हैं। शनिवार को मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। उप नगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में निगम कर्मियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को बुलडोजर-हथौड़ों से ध्वस्त किया गया। उप नगर आयुक्त ने बताया कि मघड़ा मंदिर के मुख्य प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिक्रमण के कारण आवाजाही में काफी बाधा हो रही थी। जिसे देखते हुए यह एंटी-एनक्रोचमेंट ड्राइव चलाई जा रही है। इस कार्रवाई से पहले इलाके में माइकिंग कराकर लोगों को सूचना दी गई थी। कार्रवाई के दौरान न केवल अवैध ढांचों को तोड़ा गया, बल्कि सड़क और अप्रोच एरिया में सामान रखने वालों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया। मौके से सामानों को भी जब्त किया गया है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान अब रुकने वाला नहीं है। प्रशासन की योजना अब शहर की तमाम मुख्य सड़कों, व्यस्त चौराहों, मुख्य बाजारों और उन जगहों तक पहुंचने की है, जहां अवैध रूप से पार्किंग बनाई गई है या जबरन अप्रोच मार्ग निकाले गए हैं। लोगों ने किया समर्थन उप नगर आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि शहर को व्यवस्थित करने और सुरक्षा के मद्देनजर यह ड्राइव निरंतर जारी रहेगी। मंदिर के आसपास हुई इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और कब्जाधारियों में हड़कंप व्याप्त है। वहीं आम जनता इसे भविष्य के हादसों को रोकने की दिशा में एक जरूरी कदम मान रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *