पटना में 35 हाई मास्ट लाइट्स को मिली मंजूरी:1.62 करोड़ से 30 वार्ड में लगाई जाएगी, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण दोनों पर फोकस

पटना में 35 हाई मास्ट लाइट्स को मिली मंजूरी:1.62 करोड़ से 30 वार्ड में लगाई जाएगी, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण दोनों पर फोकस

पटना नगर निगम क्षेत्र में 35 हाई मास्ट लाइट्स लगाने के लिए ₹1.62 करोड़ (1,61,54,950 रुपये) के अनुदान को मंजूरी दी गई है। यह अनुदान HUDCO की सीएसआर पहल के तहत दिया गया है। इसे पटना में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस योजना के तहत 12.5 मीटर ऊंची 35 हाई मास्ट लाइट्स की स्थापना और कमीशनिंग की जाएगी। इन लाइट्स के लगने से शहर के प्रमुख सड़कों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। सुरक्षा और सौंदर्यीकरण दोनों में सुधार स्थानीय लोगों के अनुसार, हाई मास्ट लाइट्स लगने से न सिर्फ प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सुरक्षा भी मजबूत होगी। खासकर रात के समय आवागमन आसान और सुरक्षित हो जाएगा। इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण में भी वृद्धि होगी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह पहल पटना को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम साबित होगी। हाई मास्ट लाइट्स की स्थापना स्मार्ट सिटी के मानकों के अनुरूप शहरी विकास को गति देगी। पहले ही की गई थी सिफारिश बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर के पूर्व विधायक रहते हुए नितिन नवीन ने राजधानी में 35 स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाने की सिफारिश की थी। अब इस योजना को CSR के तहत मूर्त रूप दिया जा रहा है, जिससे शहर के 30 वार्डों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस घोषणा के बाद स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने बांकीपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार जाताया है। पटना नगर निगम क्षेत्र में 35 हाई मास्ट लाइट्स लगाने के लिए ₹1.62 करोड़ (1,61,54,950 रुपये) के अनुदान को मंजूरी दी गई है। यह अनुदान HUDCO की सीएसआर पहल के तहत दिया गया है। इसे पटना में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस योजना के तहत 12.5 मीटर ऊंची 35 हाई मास्ट लाइट्स की स्थापना और कमीशनिंग की जाएगी। इन लाइट्स के लगने से शहर के प्रमुख सड़कों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। सुरक्षा और सौंदर्यीकरण दोनों में सुधार स्थानीय लोगों के अनुसार, हाई मास्ट लाइट्स लगने से न सिर्फ प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सुरक्षा भी मजबूत होगी। खासकर रात के समय आवागमन आसान और सुरक्षित हो जाएगा। इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण में भी वृद्धि होगी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह पहल पटना को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम साबित होगी। हाई मास्ट लाइट्स की स्थापना स्मार्ट सिटी के मानकों के अनुरूप शहरी विकास को गति देगी। पहले ही की गई थी सिफारिश बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर के पूर्व विधायक रहते हुए नितिन नवीन ने राजधानी में 35 स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाने की सिफारिश की थी। अब इस योजना को CSR के तहत मूर्त रूप दिया जा रहा है, जिससे शहर के 30 वार्डों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस घोषणा के बाद स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने बांकीपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार जाताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *