महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

एक महिला का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को साइबर थाने की पुलिस ने फतुहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल कुमार मेहता महिला के रिश्तेदारों को भी वीडियो और फोटो भेज रहा था। महिला ने साइबर थाने में अगस्त 2025 में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने राहुल का मोबाइल जब्त किया है। उसके मोबाइल में महिला की कई अश्लील तस्वीर और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने उसके पास से चार सिम भी बरामद किए हैं। सभी सिम का इस्तेमाल राहुल महिला को धमकी देने के लिए करता था। केस दर्ज होने के बाद भी राहुल ने महिला को धमकी देना बंद नहीं किया। वह अलग-अलग नंबर से धमकी दे रहा था। तीन लाख रुपए भी मांग रहा था। एसिड फेंक देने की धमकी भी देता था। शादी का दिया था झांसा महिला की राहुल से मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट पर हुई। कुछ दिन तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे। शादी का झांसा देकर राहुल ने महिला का फोटो आैर वीडियो ले लिया और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। राहुल फतुहा में ही कीटनाशक दवाओं का दुकान चलाता है। एक महिला का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को साइबर थाने की पुलिस ने फतुहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल कुमार मेहता महिला के रिश्तेदारों को भी वीडियो और फोटो भेज रहा था। महिला ने साइबर थाने में अगस्त 2025 में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने राहुल का मोबाइल जब्त किया है। उसके मोबाइल में महिला की कई अश्लील तस्वीर और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने उसके पास से चार सिम भी बरामद किए हैं। सभी सिम का इस्तेमाल राहुल महिला को धमकी देने के लिए करता था। केस दर्ज होने के बाद भी राहुल ने महिला को धमकी देना बंद नहीं किया। वह अलग-अलग नंबर से धमकी दे रहा था। तीन लाख रुपए भी मांग रहा था। एसिड फेंक देने की धमकी भी देता था। शादी का दिया था झांसा महिला की राहुल से मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट पर हुई। कुछ दिन तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे। शादी का झांसा देकर राहुल ने महिला का फोटो आैर वीडियो ले लिया और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। राहुल फतुहा में ही कीटनाशक दवाओं का दुकान चलाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *