औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ धाम गांव में मां के श्राद्ध के खर्च को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें भाभी ने अपने ही देवर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल, औरंगाबाद में चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। गांव निवासी रतन नोनिया की मां गंगिया देवी का ब्रह्मभोज एक अप्रैल को संपन्न हुआ था। ब्रह्मभोज के बाद परिवार के सदस्य खर्च का हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी क्रम में रतन नोनिया अपने भाइयों भोला नोनिया और टुनटुन नोनिया के साथ बैठकर खर्च का मिलान कर रहा था। मारपीट में घायल रतन की पत्नी उषा देवी ने बताया कि 20 मार्च को उसकी सास गंगिया देवी की मौत हो गई थी। 1 अप्रैल को उसका ब्रह्म भोज था। जिसमें उसके पति के बड़े भाई भोला नोनिया ने अधिक रुपए लगाए थे। हिसाब-किताब के दौरान अतिरिक्त निकली राशि को लेकर विवाद शुरू हो गया। सिर पर डंडे से वार किया रतन नोनिया की ओर से तत्काल राशि देने की बात कहे जाने पर भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और माहौल गर्म हो गया। आरोप है कि इसी दौरान भोला नोनिया की पत्नी बबली देवी ने आक्रोश में आकर रतन नोनिया के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल रतन नोनिया को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और लोग इस तरह के पारिवारिक विवाद के हिंसक रूप लेने पर चिंता जता रहे हैं। इस संबंध में कुटुंबा थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करो उचित कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ धाम गांव में मां के श्राद्ध के खर्च को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें भाभी ने अपने ही देवर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल, औरंगाबाद में चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। गांव निवासी रतन नोनिया की मां गंगिया देवी का ब्रह्मभोज एक अप्रैल को संपन्न हुआ था। ब्रह्मभोज के बाद परिवार के सदस्य खर्च का हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी क्रम में रतन नोनिया अपने भाइयों भोला नोनिया और टुनटुन नोनिया के साथ बैठकर खर्च का मिलान कर रहा था। मारपीट में घायल रतन की पत्नी उषा देवी ने बताया कि 20 मार्च को उसकी सास गंगिया देवी की मौत हो गई थी। 1 अप्रैल को उसका ब्रह्म भोज था। जिसमें उसके पति के बड़े भाई भोला नोनिया ने अधिक रुपए लगाए थे। हिसाब-किताब के दौरान अतिरिक्त निकली राशि को लेकर विवाद शुरू हो गया। सिर पर डंडे से वार किया रतन नोनिया की ओर से तत्काल राशि देने की बात कहे जाने पर भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और माहौल गर्म हो गया। आरोप है कि इसी दौरान भोला नोनिया की पत्नी बबली देवी ने आक्रोश में आकर रतन नोनिया के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल रतन नोनिया को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और लोग इस तरह के पारिवारिक विवाद के हिंसक रूप लेने पर चिंता जता रहे हैं। इस संबंध में कुटुंबा थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करो उचित कार्रवाई की जाएगी।


