कार सड़क किनारे खाई में गिरी, तीन लोग घायल:इधर, फोर व्हीलर ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी का इलाज जारी

शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा लालघाटी इलाके में भेरू डूंगरी के पास दोपहर को हुआ। यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गाड़ी में सवार प्रदीप शर्मा, अशोक व्यास और शैलेंद्र घायल हो गए। ये तीनों नसरुल्लागंज से नलखेड़ा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर दूसरा हादसा शाम के वक्त सुनेरा इलाके में महाकाल ढाबे के पास हुआ। यहां पीछे से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में बाइक पर सवार पति-पत्नी, कमल और जमुना बाई घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *