किशनगंज अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली:वीडियो सामने आया, लोग बोले- निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

किशनगंज अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली:वीडियो सामने आया, लोग बोले- निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

किशनगंज जिले के पौआखाली स्थित सरकारी अस्पताल में प्रसव (डिलीवरी) के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मरीजों से पैसे लिए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला जांच का विषय बन गया है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक सत्यता की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। यह वीडियो सूत्रों के माध्यम से प्राप्त हुआ है, जिसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं है। इसके बावजूद, वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या सरकारी अस्पताल में मुफ्त सेवाओं के बावजूद गरीब मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है और गरीब मरीजों के साथ अन्याय है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है ताकि सच्चाई सामने आ सके। कर्मचारी बोले- वीडियो पौआखाली का ही है
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो आखिर किस अस्पताल का है और उसमें दिख रहे लोग कौन हैं। क्या वे वास्तव में पौआखाली अस्पताल के कर्मचारी हैं या किसी अन्य स्थान का वीडियो है? हालांकि, एक कर्मी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सरकारी अस्पताल पौआखाली का ही बताया जा रहा है। इन तमाम बिंदुओं की जांच अब आवश्यक हो गई है। जिस तरह से इस वीडियो ने तूल पकड़ा है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में स्पष्टता आएगी। यह खबर वायरल वीडियो और प्राप्त सूत्रों पर आधारित है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। किशनगंज जिले के पौआखाली स्थित सरकारी अस्पताल में प्रसव (डिलीवरी) के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मरीजों से पैसे लिए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला जांच का विषय बन गया है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक सत्यता की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। यह वीडियो सूत्रों के माध्यम से प्राप्त हुआ है, जिसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं है। इसके बावजूद, वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या सरकारी अस्पताल में मुफ्त सेवाओं के बावजूद गरीब मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है और गरीब मरीजों के साथ अन्याय है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है ताकि सच्चाई सामने आ सके। कर्मचारी बोले- वीडियो पौआखाली का ही है
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो आखिर किस अस्पताल का है और उसमें दिख रहे लोग कौन हैं। क्या वे वास्तव में पौआखाली अस्पताल के कर्मचारी हैं या किसी अन्य स्थान का वीडियो है? हालांकि, एक कर्मी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सरकारी अस्पताल पौआखाली का ही बताया जा रहा है। इन तमाम बिंदुओं की जांच अब आवश्यक हो गई है। जिस तरह से इस वीडियो ने तूल पकड़ा है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में स्पष्टता आएगी। यह खबर वायरल वीडियो और प्राप्त सूत्रों पर आधारित है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *