सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है। कीमत और वेरिएंट्स नोट: कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली की है। एलईडी हेडलाइट और एग्जॉस्ट में बदलाव कंपनी ने इसके एलईडी हेडलाइट और टेल-लैंप सेटअप को रिवाइज किया है। इससे इसे एक नया और स्पोर्टी लुक मिला है। इसके अलावा, अब इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा एंगुलर और बॉक्सी एग्जॉस्ट मफलर दिया गया है। सुविधा के लिए कंपनी ने पेट्रोल भरवाने की जगह को अब टेल-लैंप के नीचे शिफ्ट कर दिया है, जिससे राइडर को बार-बार सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। की-लेस इग्निशन और डिजिटल डिस्प्ले नए बर्गमैन में अब की-लेस इग्निशन की सुविधा मिलेगी। इसमें एक मल्टीफंक्शन की-फोब दिया गया है, जिससे सीट, फ्यूल कैप और हैंडल लॉक को ऑपरेट किया जा सकता है। स्कूटर में स्मोक्ड विंडस्क्रीन और मैटेलिक फिनिश वाले एम्बलेम (लोगो) दिए गए हैं, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। इसके टर्न इंडिकेटर्स को भी अब पहले से कॉम्पैक्ट बनाया गया है। 124cc इंजन और बेहतर पिकअप स्कूटर में 124cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.4hp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि नए स्टार्टर क्लच की वजह से अब यह स्टार्ट होते समय कम शोर करेगा। साथ ही, इसकी 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार (एक्सेलरेशन) को पहले से बेहतर बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता रहेगा। पहले से 500 ग्राम हल्का हुआ फ्रेम नया बर्गमैन स्ट्रीट अब सुजुकी एक्सेस 125 के साथ अपना प्लेटफॉर्म शेयर करता है। नया फ्रेम पुराने के मुकाबले 500 ग्राम हल्का है, लेकिन इसकी मजबूती 25% तक बढ़ गई है। 24.6 लीटर हुई डिक्की की क्षमता प्रैक्टिकलिटी के मामले में भी बर्गमैन अब बेहतर हो गया है। इसका अंडर-सीट स्टोरेज 21.5 लीटर से बढ़ाकर 24.6 लीटर कर दिया गया है। पुराना vs नया 2026 मॉडल नॉलेज पार्ट: क्या होता है की-फोब और TFT डिस्प्ले?
2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च:शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज


