‘अपने लिए खड़े होना’, राघव चड्ढा के राज्यसभा में उपनेता पद से हटने के बीच परिणीति का पोस्ट हुआ वायरल

‘अपने लिए खड़े होना’, राघव चड्ढा के राज्यसभा में उपनेता पद से हटने के बीच परिणीति का पोस्ट हुआ वायरल

AAP removes Raghav Chadha as Deputy Leader of Rajya Sabha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परीणीति चोपड़ा की जिंदगी में हलचल मची हुई है। उनके पति आम आदमी पार्टी के युवा और तेजतर्रार नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा में ‘डिप्टी लीडर’ के पद से हटा दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने अचानक फैसला लेते हुए पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन इस पूरी राजनीतिक हंगामे के बीच, सबकी नजरें टिकी हैं राघव की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पर, जिनका एक सोशल मीडिया पोस्ट इस वक्त जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने किया पोस्ट (AAP removes Raghav Chadha as Deputy Leader of Rajya Sabha)

2 अप्रैल को जैसे ही राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने की आधिकारिक खबर आई, उसके कुछ ही देर बाद परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास पोस्ट री-शेयर किया। यह पोस्ट हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट का एक मशहूर विचार (Quote) है, जो ‘नारीत्व’ और ‘साहस’ की बात करता है।

पोस्ट में लिखा था, “एक औरत होना सिर्फ फूलों वाली ड्रेस पहनना या खूबसूरत चेहरा नहीं है। असली नारीत्व तो है- दृढ़ता, साहस, शक्ति और सबसे बढ़कर, अपने लिए खुद खड़े होना।” परिणीति के इस ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट को लोग राघव के साथ हुई इस राजनीतिक फेरबदल से जोड़कर देख रहे हैं। फैंस का मानना है कि इस मुश्किल वक्त में परिणीति मजबूती से अपने परिवार के साथ खड़ी हैं और उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी है। वहीं राघव ने भी इन सभी मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Parineeti Chopra Cryptic post after Raghav Chadha removes Deputy Leader

राघव चड्ढा ने भी पूछे सवाल (Raghav Chadha raise question after AAP removes Deputy Leader of Rajya Sabha)

राघव ने कहा- मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते. लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।

Parineeti Chopra Cryptic post after Raghav Chadha removes Deputy Leader

सालों का प्यार और अब नन्हा मेहमान (Parineeti Chopra Cryptic post after Raghav Chadha removes Deputy Leader)

परिणीति और राघव की जोड़ी हमेशा से चर्चा में रही है। सालों तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखने के बाद, इस कपल ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद, अक्टूबर 2025 में उनके घर खुशियों ने दस्तक दी, जब परिणीति ने एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने लाडले का नाम ‘नीर’ रखा है।

Parineeti Chopra Cryptic post after Raghav Chadha removes Deputy Leader

पॉलिटिक्स और बॉलीवुड का अनोखा मेल

हाल ही में यह कपल नेटफ्लिक्स के मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी नजर आया था। वहां उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी के मजेदार किस्से साझा किए थे। परिणीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की छोटी-छोटी झलकियां दिखाती रहती हैं, जिससे पता चलता है कि वे अपने निजी जीवन में काफी खुश और संतुलित हैं।

फिलहाल, दिल्ली की राजनीति में राघव चड्ढा का कद कम होने के पीछे क्या वजह है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन परिणीति के इस पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि वह हर परिस्थिति में ‘साहस’ और ‘शक्ति’ के साथ खड़े होने में यकीन रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *