ऑटो में बैठे बदमाशों ने बुजुर्ग से जेवर झपटे:दतिया में करन सागर के पास वारदात, आधार कार्ड भी छीना, दो दिन बाद केस दर्ज

ऑटो में बैठे बदमाशों ने बुजुर्ग से जेवर झपटे:दतिया में करन सागर के पास वारदात, आधार कार्ड भी छीना, दो दिन बाद केस दर्ज

दतिया शहर में झपटमारी की एक वारदात सामने आई है। जहां ऑटो में बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग से सोने-चांदी के जेवर और आधार कार्ड छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है। घटना 30 मार्च की है, पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर निवासी 69 वर्षीय राजाराम वंशकार 30 मार्च को सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से पुराना सोने का हार (एक तोले से कम) और चांदी की दो करधौनियां खरीदकर ऑटो से गांव लौट रहे थे। उन्होंने जेवर और आधार कार्ड कुर्ते की जेब में रखे हुए थे। ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे
बमबम महादेव तिराहे पर उतरने के बाद वे मंडी तक पैदल गए और वहां से दूसरे ऑटो में बैठ गए। इस ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जब ऑटो करन सागर के पास पहुंचा। तभी दोनों युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उनकी जेब से जेवर और आधार कार्ड निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। घटना के बाद पीड़ित ने अपने बेटे को मौके पर बुलाया और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन तक खोजबीन के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *