गयाजी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, कहा- देश में जरूरी सामानों की कीमत बढ़ रही

गयाजी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, कहा- देश में जरूरी सामानों की कीमत बढ़ रही

गया में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के टावर चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल रही है। नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से देश में कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹218 की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, प्रीमियम पेट्रोल ₹11 प्रति लीटर और डीज़ल ₹1.5 प्रति लीटर महंगा हुआ है। दवाओं की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की वृद्धि लगभग 900 आवश्यक दवाओं की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे बिस्किट, ब्रेड और चप्पल तक के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू और गया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी सहित कई स्थानीय नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय तेल कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है, केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का लाभ कंपनियों को मिल रहा है, आम लोगों को नहीं। गया में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के टावर चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल रही है। नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से देश में कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹218 की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, प्रीमियम पेट्रोल ₹11 प्रति लीटर और डीज़ल ₹1.5 प्रति लीटर महंगा हुआ है। दवाओं की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की वृद्धि लगभग 900 आवश्यक दवाओं की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे बिस्किट, ब्रेड और चप्पल तक के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू और गया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी सहित कई स्थानीय नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय तेल कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है, केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का लाभ कंपनियों को मिल रहा है, आम लोगों को नहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *