जहानाबाद में एक युवती ने रेलवे कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर युवती ने अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सुबह टहलने के दौरान हुई थी मुलाकात पीड़ित युवती शहर के देवरिया मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान कोर्ट एरिया में सुबह टहलते समय उसकी मुलाकात अविनाश बजराज से हुई, जो अरवल जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के शर्मा गांव का निवासी है और रेलवे विभाग में कार्यरत है। दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और जल्द ही उनका प्रेम-संबंध विकसित हो गया। युवती ने शादी का दबाव डाला,तो किया इनकार युवती के अनुसार, यह संबंध लगभग चार साल तक चला, जिसमें अविनाश ने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो अविनाश ने इनकार कर दिया। युवती ने बताया कि अविनाश के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। जब युवती ने इस बात का विरोध किया, तो उसे मारपीट का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद, युवती ने 12 मार्च 2026 को नगर थाने में अविनाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग हालांकि, पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने एसपी से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति के हैं, लेकिन लड़के का परिवार शादी से साफ इनकार कर रहा है। युवती ने लड़के के कई फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जहानाबाद में एक युवती ने रेलवे कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर युवती ने अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सुबह टहलने के दौरान हुई थी मुलाकात पीड़ित युवती शहर के देवरिया मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान कोर्ट एरिया में सुबह टहलते समय उसकी मुलाकात अविनाश बजराज से हुई, जो अरवल जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के शर्मा गांव का निवासी है और रेलवे विभाग में कार्यरत है। दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और जल्द ही उनका प्रेम-संबंध विकसित हो गया। युवती ने शादी का दबाव डाला,तो किया इनकार युवती के अनुसार, यह संबंध लगभग चार साल तक चला, जिसमें अविनाश ने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो अविनाश ने इनकार कर दिया। युवती ने बताया कि अविनाश के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। जब युवती ने इस बात का विरोध किया, तो उसे मारपीट का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद, युवती ने 12 मार्च 2026 को नगर थाने में अविनाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग हालांकि, पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने एसपी से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति के हैं, लेकिन लड़के का परिवार शादी से साफ इनकार कर रहा है। युवती ने लड़के के कई फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


