शिवहर के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22, खैरवा दर्प में स्थित पुराना पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में बदल गया है। कभी यह भवन खैरवा दर्प पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र था, लेकिन अब यह उपेक्षित पड़ा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह भवन अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस जर्जर भवन का उपयोग जनहित में किया जाए। वे चाहते हैं कि यहां पार्क, स्वास्थ्य केंद्र या लाइब्रेरी जैसा कोई उपयोगी निर्माण कराया जाए। ग्रामीण सुमित रंजन मिश्रा ने बताया कि यदि समय रहते इस भवन का उपयोग नहीं किया गया तो यह पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। वहीं, दुर्गेश कुमार तिवारी ने कहा कि गांव में युवाओं के लिए पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों की कोई व्यवस्था नहीं है। उनके अनुसार, लाइब्रेरी या कोई उपयोगी भवन बनने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता, नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह और जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से इस मामले में जल्द पहल करने का आग्रह किया है। इस संबंध में नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह ने आश्वासन दिया है कि इस जगह के विकास के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां सम्राट अशोक भवन, पार्क या लाइब्रेरी जैसे उपयोगी निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। अब देखना होगा कि वर्षों से उपेक्षित यह सरकारी जमीन कब तक विकास की राह पकड़ती है और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल पाता है। शिवहर के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22, खैरवा दर्प में स्थित पुराना पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में बदल गया है। कभी यह भवन खैरवा दर्प पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र था, लेकिन अब यह उपेक्षित पड़ा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह भवन अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस जर्जर भवन का उपयोग जनहित में किया जाए। वे चाहते हैं कि यहां पार्क, स्वास्थ्य केंद्र या लाइब्रेरी जैसा कोई उपयोगी निर्माण कराया जाए। ग्रामीण सुमित रंजन मिश्रा ने बताया कि यदि समय रहते इस भवन का उपयोग नहीं किया गया तो यह पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। वहीं, दुर्गेश कुमार तिवारी ने कहा कि गांव में युवाओं के लिए पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों की कोई व्यवस्था नहीं है। उनके अनुसार, लाइब्रेरी या कोई उपयोगी भवन बनने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता, नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह और जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से इस मामले में जल्द पहल करने का आग्रह किया है। इस संबंध में नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह ने आश्वासन दिया है कि इस जगह के विकास के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां सम्राट अशोक भवन, पार्क या लाइब्रेरी जैसे उपयोगी निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। अब देखना होगा कि वर्षों से उपेक्षित यह सरकारी जमीन कब तक विकास की राह पकड़ती है और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल पाता है।


