महिला आयोग में लड़के ने भरी लड़की की मांग:2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, डायल 112 टीम भी बुलाई; लड़के के घर किराएदार थी लड़की

महिला आयोग में लड़के ने भरी लड़की की मांग:2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, डायल 112 टीम भी बुलाई; लड़के के घर किराएदार थी लड़की

पटना में बिहार राज्य महिला आयोग के दफ्तर में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां परिवार के विरोध के बीच एक जोड़े ने सबके सामने विवाह रचा लिया। करीब 2 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लड़के ने आयोग के सामने ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए डायल 112 की टीम को भी बुलाना पड़ा। आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा और सदस्यों की मौजूदगी में इस शादी को मान्यता दी गई। जानकारी के अनुसार, दोनों ने 2 जुलाई 2025 को पटना सिटी कोर्ट में तीन गवाहों की मौजूदगी में कोर्ट मैरेज कर ली थी। बावजूद इसके, लड़के का परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था। पहले देखिए पटना स्थित महिला आयोग दफ्तर में शादी की तस्वीर…
मामला खाजेकला थाना क्षेत्र का है। लड़के का नाम रौशन कुमार है, जो पटना के खाजेकला का निवासी है। वहीं, लड़की का नाम विजया शेखर है, जो संपतचक की निवासी है। जानकारी के मुताबिक, बजपन में लड़की के दादा का देहांत होने के बाद उनके चाचा प्रॉपर्टी हड़प कर गए। तब से विजया पटना के ही अलग-अलग जगह पर किराए के घर में ही रह रही है। लड़के के घर किराएदार थी आवेदिका आवेदिका विजया ने बताया कि, ‘करीब ढाई साल पहले मैं अपने परिवार के साथ किराएदार के रूप में लड़के के यहां रहने आई थी। इसी दौरान हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे और 6 महीने बाद ही हम दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया।’ दोनों ने पटना में की कोर्ट मैरेज विजया ने आगे बताया कि, ‘लड़के के परिवार वाले बार-बार बहाना देते थे। कभी भाई तो कभी भगनी की शादी की बात कही जाती थी। उनकी मां मुझे कहती थी कि मेरे बेटे का पीछा छोड़ दो। मगर मैं लड़के से बहुत प्यार करती थी। बाद में हमने कोर्ट मैरेज का फैसला लिया। हमारी शादी 2 जुलाई 2025 को पटना के सिटी कोर्ट में तीन गवाहों के समक्ष हुई थी। हम दोनों के ऊपर कोई भी दबाव नहीं था और हमने बिना किसी दवाब के अपनी मर्जी से शादी की थी। उसके बाद मैं अपने पति के घर में ही किराएदार के रूप में रह रही थी। कुछ दिन बाद मैं खुद ही वहां से हटकर बगल में किराए पर रहने लगी और उनके पड़ोसी बन गई।’ परिवार का विरोध, धमकी और बेदखली विजया के मुताबिका, ‘दिसंबर 2025 में लड़के के परिवार को पता चला कि हम दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली है तो उनके माता-पिता, भाई-बहन ने शादी तोड़ने के लिए दबाव बनाया। यहां तक कि लड़का को घर से भगा दिया।
लड़के को परिवार ने संपत्ति से किया बेदखल रौशन कुमार ने बताया कि, ‘मेरे माता-पिता, मेरी पत्नी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि मैंने शादी कर ली है तो उन्होंने मुझे संपत्ति से बेदखल कर दिया। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। मुझे अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए बार-बार मेरे परिवार वालों की ओर से धमकी दी जा रही थी।’ आयोग के सामने रौशन ने भरी लड़की की मांग महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो अप्सरा ने कहा कि, ‘लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। दोनों ने कोर्ट मैरेज कर ली थी। उन लोगों की इच्छा थी कि माता-पिता आशीर्वाद दें और दोनों सुखमय जीवन गुजारे। मगर लड़का की मां लव मैरेज के खिलाफ हैं। वह इस रिश्ते को स्वीकार ही नहीं कर रही हैं। हमने लड़के की मां और परिजनों को बहुत समझाया, लेकिन कोई भी इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं हुए। पांच बहनों में वह सबसे छोटा भाई है, जो कि घर का लाडला है। लड़का भी अपने माता-पिता का दिल दुखाकर शादीशुदा जिंदगी शुरू नहीं करना चाहता। मगर सारे तरफ से रास्ता बंद होने पर उन्होंने शादी का फैसला किया।’ सुनवाई के लिए 15 अप्रैल को फिर बुलाया प्रो. अप्सरा ने बताया कि, ‘अभी वे अलग से किसी किराए के घर में रहने गए हैं, जिसे फिलहाल उजागर नहीं किया जाएगा। महिला आयोग इस पर नजर रखी हुई है कि वो लोग सुरक्षित रहे। उन्हें सुनवाई के लिए 15 अप्रैल को फिर से आने को कहा गया है।’ पटना में बिहार राज्य महिला आयोग के दफ्तर में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां परिवार के विरोध के बीच एक जोड़े ने सबके सामने विवाह रचा लिया। करीब 2 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लड़के ने आयोग के सामने ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए डायल 112 की टीम को भी बुलाना पड़ा। आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा और सदस्यों की मौजूदगी में इस शादी को मान्यता दी गई। जानकारी के अनुसार, दोनों ने 2 जुलाई 2025 को पटना सिटी कोर्ट में तीन गवाहों की मौजूदगी में कोर्ट मैरेज कर ली थी। बावजूद इसके, लड़के का परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था। पहले देखिए पटना स्थित महिला आयोग दफ्तर में शादी की तस्वीर…
मामला खाजेकला थाना क्षेत्र का है। लड़के का नाम रौशन कुमार है, जो पटना के खाजेकला का निवासी है। वहीं, लड़की का नाम विजया शेखर है, जो संपतचक की निवासी है। जानकारी के मुताबिक, बजपन में लड़की के दादा का देहांत होने के बाद उनके चाचा प्रॉपर्टी हड़प कर गए। तब से विजया पटना के ही अलग-अलग जगह पर किराए के घर में ही रह रही है। लड़के के घर किराएदार थी आवेदिका आवेदिका विजया ने बताया कि, ‘करीब ढाई साल पहले मैं अपने परिवार के साथ किराएदार के रूप में लड़के के यहां रहने आई थी। इसी दौरान हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे और 6 महीने बाद ही हम दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया।’ दोनों ने पटना में की कोर्ट मैरेज विजया ने आगे बताया कि, ‘लड़के के परिवार वाले बार-बार बहाना देते थे। कभी भाई तो कभी भगनी की शादी की बात कही जाती थी। उनकी मां मुझे कहती थी कि मेरे बेटे का पीछा छोड़ दो। मगर मैं लड़के से बहुत प्यार करती थी। बाद में हमने कोर्ट मैरेज का फैसला लिया। हमारी शादी 2 जुलाई 2025 को पटना के सिटी कोर्ट में तीन गवाहों के समक्ष हुई थी। हम दोनों के ऊपर कोई भी दबाव नहीं था और हमने बिना किसी दवाब के अपनी मर्जी से शादी की थी। उसके बाद मैं अपने पति के घर में ही किराएदार के रूप में रह रही थी। कुछ दिन बाद मैं खुद ही वहां से हटकर बगल में किराए पर रहने लगी और उनके पड़ोसी बन गई।’ परिवार का विरोध, धमकी और बेदखली विजया के मुताबिका, ‘दिसंबर 2025 में लड़के के परिवार को पता चला कि हम दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली है तो उनके माता-पिता, भाई-बहन ने शादी तोड़ने के लिए दबाव बनाया। यहां तक कि लड़का को घर से भगा दिया।
लड़के को परिवार ने संपत्ति से किया बेदखल रौशन कुमार ने बताया कि, ‘मेरे माता-पिता, मेरी पत्नी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि मैंने शादी कर ली है तो उन्होंने मुझे संपत्ति से बेदखल कर दिया। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। मुझे अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए बार-बार मेरे परिवार वालों की ओर से धमकी दी जा रही थी।’ आयोग के सामने रौशन ने भरी लड़की की मांग महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो अप्सरा ने कहा कि, ‘लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। दोनों ने कोर्ट मैरेज कर ली थी। उन लोगों की इच्छा थी कि माता-पिता आशीर्वाद दें और दोनों सुखमय जीवन गुजारे। मगर लड़का की मां लव मैरेज के खिलाफ हैं। वह इस रिश्ते को स्वीकार ही नहीं कर रही हैं। हमने लड़के की मां और परिजनों को बहुत समझाया, लेकिन कोई भी इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं हुए। पांच बहनों में वह सबसे छोटा भाई है, जो कि घर का लाडला है। लड़का भी अपने माता-पिता का दिल दुखाकर शादीशुदा जिंदगी शुरू नहीं करना चाहता। मगर सारे तरफ से रास्ता बंद होने पर उन्होंने शादी का फैसला किया।’ सुनवाई के लिए 15 अप्रैल को फिर बुलाया प्रो. अप्सरा ने बताया कि, ‘अभी वे अलग से किसी किराए के घर में रहने गए हैं, जिसे फिलहाल उजागर नहीं किया जाएगा। महिला आयोग इस पर नजर रखी हुई है कि वो लोग सुरक्षित रहे। उन्हें सुनवाई के लिए 15 अप्रैल को फिर से आने को कहा गया है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *