अक्षय कुमार ने अजय देवगन को किया’Kiss’! वायरल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर हंगामा

अक्षय कुमार ने अजय देवगन को किया’Kiss’! वायरल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर हंगामा

Ajay Devgn and Akshay Kumar viral photos: 2 अप्रैल का दिन अजय देवगन के फैंस और दोस्तों के लिए बेहद स्पेशल था, क्योंकि उन्होंने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड के फेमस और दमदार एक्टर अजय देवगन के लिए ये दिन खुशियों से भरपूर रहा। बता दें, जुहू स्थित उनके घर के बाहर भारी संख्या में फैंस जमा हुए और सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए।

दोस्ती इतनी पुरानी है… प्यार तो होगा ही

इस बीच, अगर सबसे ज्यादा कुछ चर्चा में रहा तो वो था अक्षय कुमार की विशिंग स्टाईल। अक्षय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अजय के गाल पर kiss करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ अक्षय ने एक मैसेज भी लिखा, “दोस्ती इतनी पुरानी है… प्यार तो होगा ही। हैप्पी बर्थडे डियर अजय!” उनकी ये दोस्ती फैंस के बीच बहुत पसंद की जा रही है और इसे एक शानदार रीयूनियन भी बताया जा रहा है।

बता दें, अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने भी बर्थडे पर उनका मजाकिया रोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अजय के केक पर इतनी मोमबत्तियां हैं कि अब ये जश्न कम और आग लगने का खतरा ज्यादा लगता है। काजोल ने साथ में ये भी कहा कि अजय को हमेशा बहुत सारा केक मिलता रहे। दरअसल, दोनों की शादी 1999 में हुई थी और उनकी दोस्ती 1995 में ‘हलचल’ फिल्म के दौरान शुरू हुई थी।

90 के दशक से लेकर आज तक की यादगार तस्वीरें और मूमेंट्स

इतना ही नहीं, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया पर अजय देवगन के साथ बिताए गए बीते लम्हों का एक इमोशनल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में 90 के दशक से लेकर आज तक की यादगार तस्वीरें और मूमेंट्स हैं। रोहित ने अजय को अपना बड़ा भाई बताते हुए लिखा, “साल बदल गए, कहानियां बदल गईं, लेकिन हमारी दोस्ती वैसे ही कायम है।”

इसके अलावा, ‘सिंघम रिटर्न्स’ में अजय के को-एक्टर करीना कपूर ने भी फोटो शेयर कर उन्हें प्यार से ‘सिंघम’ कहकर जन्मदिन की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *