चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:पठानकोट में बीजेपी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:पठानकोट में बीजेपी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर सवाल उठाए। बता दे कि यह घटना बीते दिनों चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुई थी, जहां अज्ञात हमलावरों ने हैंड ग्रेनेड से हमला किया था। गनीमत रही कि इस हमले में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। भाजपा में राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकार के अपने ही कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे थे, लेकिन अब चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर को निशाना बनाया गया है। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर सख्त कदम उठाएं, ताकि प्रदेश में बढ़ रही गैंगवार और ऐसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *