भागलपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बैंक मैनेजर महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुलिस जिला नवगछिया के श्रीपुर पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि ट्रक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी विपिन कुमार ने बताया कि ट्रक मधेपुरा-चौसा की ओर से भागलपुर के रास्ते की ओर जा रहा था, जबकि मकनपुर चौक से बैंक मैनेजर महिला चौसा की ओर जा रही थी, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिसके बाद महिला सड़क पर गिर गई। फिर ट्रक के चारों पहिए महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गए, जिसके कारण महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। महिला की पहचान हरनाथ चक के रहने वाले राजकिशोर शाह की बेटी 35 साल की सपना कुमारी के रूप में की गई है। सपना के पति रेलवे में पोस्टेड हैं। महिला दो बच्चों की मां थी। घर से निकलने के आधे घंटे बाद हादसे की शिकार हुई महिला जानकारी के मुताबिक, सपना उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक अरजपुर ब्रांच में मैनेजर थी। सपना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर घर से निकली। आधे घंटे बाद ही हादसे की शिकार हो गई। ट्रक को भीड़ ने पकड़ा, ड्राइवर भागने में कामयाब हादसे की सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एनएच-80 को जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जाम हटाने का प्रयास जारी है। भागलपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बैंक मैनेजर महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुलिस जिला नवगछिया के श्रीपुर पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि ट्रक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी विपिन कुमार ने बताया कि ट्रक मधेपुरा-चौसा की ओर से भागलपुर के रास्ते की ओर जा रहा था, जबकि मकनपुर चौक से बैंक मैनेजर महिला चौसा की ओर जा रही थी, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिसके बाद महिला सड़क पर गिर गई। फिर ट्रक के चारों पहिए महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गए, जिसके कारण महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। महिला की पहचान हरनाथ चक के रहने वाले राजकिशोर शाह की बेटी 35 साल की सपना कुमारी के रूप में की गई है। सपना के पति रेलवे में पोस्टेड हैं। महिला दो बच्चों की मां थी। घर से निकलने के आधे घंटे बाद हादसे की शिकार हुई महिला जानकारी के मुताबिक, सपना उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक अरजपुर ब्रांच में मैनेजर थी। सपना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर घर से निकली। आधे घंटे बाद ही हादसे की शिकार हो गई। ट्रक को भीड़ ने पकड़ा, ड्राइवर भागने में कामयाब हादसे की सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एनएच-80 को जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जाम हटाने का प्रयास जारी है।


