समस्तीपुर में जुलूस में शामिल महिला पर तलवार से हमला:हनुमान प्रतिमा स्थापना में शामिल हुई थी, साथ मौजूद दोनों बच्चे भी हुए घायल

समस्तीपुर में जुलूस में शामिल महिला पर तलवार से हमला:हनुमान प्रतिमा स्थापना में शामिल हुई थी, साथ मौजूद दोनों बच्चे भी हुए घायल

समस्तीपुर के मोरवा में भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना जुलूस के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर तलवार से हमला किया गया। इस हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मोरवा खेदूँटांड वार्ड 11 निवासी यशवंत कुमार मिश्रा की 38 वर्षीय पत्नी सोनी मिश्रा, उनके 22 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार और 10 वर्षीय भतीजे सार्थक कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताई पूरी कहानी घायल सोनी मिश्रा ने बताया कि 12 जुलाई 2025 को उनके गांव में एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला था। इस मामले में उनके ससुर कृष्ण मुरारी मिश्रा को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से यह परिवार डर के कारण गांव में नहीं रह रहा था। शुक्रवार को सोनी मिश्रा के मायके हरसिंहपुर गांव में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के लिए मोरवा मंदिर तक एक जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में सोनी मिश्रा, उनके पुत्र निशांत कुमार मिश्रा और भतीजा सार्थक कुमार शामिल थे। बीच-बचाव के चक्कर में तीनों हुए घायल हरसिंहपुर से मोरवा मंदिर की ओर जा रहे जुलूस के दौरान मोरवा खेदूँटांड के पास घंटी राय, उनके पुत्र अजीत राय, अमरजीत राय और कुछ अन्य लोगों ने निशांत कुमार पर तलवार से हमला कर दिया। जब सार्थक कुमार बीच-बचाव करने लगे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सोनी मिश्रा जब बचाने आईं, तो उन पर भी तलवार से हमला किया गया, जिससे तीनों घायल हो गए। हमले के बाद हुई चीख-पुकार सुनकर जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर जीवछ कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सोनी मिश्रा और निशांत कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें कई टांके लगाए गए हैं। समस्तीपुर के मोरवा में भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना जुलूस के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर तलवार से हमला किया गया। इस हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मोरवा खेदूँटांड वार्ड 11 निवासी यशवंत कुमार मिश्रा की 38 वर्षीय पत्नी सोनी मिश्रा, उनके 22 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार और 10 वर्षीय भतीजे सार्थक कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताई पूरी कहानी घायल सोनी मिश्रा ने बताया कि 12 जुलाई 2025 को उनके गांव में एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला था। इस मामले में उनके ससुर कृष्ण मुरारी मिश्रा को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से यह परिवार डर के कारण गांव में नहीं रह रहा था। शुक्रवार को सोनी मिश्रा के मायके हरसिंहपुर गांव में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के लिए मोरवा मंदिर तक एक जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में सोनी मिश्रा, उनके पुत्र निशांत कुमार मिश्रा और भतीजा सार्थक कुमार शामिल थे। बीच-बचाव के चक्कर में तीनों हुए घायल हरसिंहपुर से मोरवा मंदिर की ओर जा रहे जुलूस के दौरान मोरवा खेदूँटांड के पास घंटी राय, उनके पुत्र अजीत राय, अमरजीत राय और कुछ अन्य लोगों ने निशांत कुमार पर तलवार से हमला कर दिया। जब सार्थक कुमार बीच-बचाव करने लगे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सोनी मिश्रा जब बचाने आईं, तो उन पर भी तलवार से हमला किया गया, जिससे तीनों घायल हो गए। हमले के बाद हुई चीख-पुकार सुनकर जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर जीवछ कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सोनी मिश्रा और निशांत कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें कई टांके लगाए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *