रेवाड़ी के गांव बुडाना में कंपनी में काम करते समय मशीन पर गिरने से 48 वर्षीय बिजली मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के दो सदस्य कंपनी में मौके पर मौजूद थे। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना कंपनी मालिक को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ रहते थे दो भाई जानकारी के अनुसार यूपी संभल के बुधनगर खंडवा निवासी 48 वर्षीय हेमराज अपने सगे भाई और चचेरे भाई के साथ बुडाना में ईंट भट्ठे पर रहता थे और तीनों एक साथ काम करते थे। मंगलवार को वह कंपनी में काम कर रहा थे। उस समय उनके भाई और चचेरे भाई भी उनके साथ थे। अचानक पांव फिसलने से मशीन पर गिरने से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव परिजनों को सौंपा धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक कंपनी कर्मी की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि गिरने से मृतक के सिर में थोड़ी चोट लगी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


