भास्कर न्यूज| पूर्णिया जिले में अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने शहर के ज्वेलरी शोरूम, पेट्रोल पंप व अन्य वित्तीय संस्थानों की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड व अन्य सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई। आपात स्थिति में बचाव को लेकर भी समीक्षा की गई। जहां सुरक्षा में कमी मिली, वहां संचालकों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। बैंक कर्मियों को भी इमरजेंसी से निपटने की जानकारी दी गई। पुलिस की सभी संस्थानों पर लगातार नजर बनी हुई है। भास्कर न्यूज| पूर्णिया जिले में अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने शहर के ज्वेलरी शोरूम, पेट्रोल पंप व अन्य वित्तीय संस्थानों की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड व अन्य सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई। आपात स्थिति में बचाव को लेकर भी समीक्षा की गई। जहां सुरक्षा में कमी मिली, वहां संचालकों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। बैंक कर्मियों को भी इमरजेंसी से निपटने की जानकारी दी गई। पुलिस की सभी संस्थानों पर लगातार नजर बनी हुई है।


