दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में एक मछली व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के अथर वार्ड नंबर-6 निवासी 50 साल के बेचन मुखिया, पिता राम लखन मुखिया के रूप में हुई है। बेचन मुखिया रोजाना की तरह आज भी मछली बेचकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीएमपी-13 के पास छिपलिया के निकट दरभंगा से बेनीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना उनके साथ आ रहे अन्य लोगों ने दी, जिन्होंने पीछे से आते समय उन्हें सड़क पर गिरा हुआ देखा। मृतक के छोटे भाई रघुनाथ मुखिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेचन मुखिया ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके ऊपर तीन छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी, जिससे अब परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ट्रक ड्राइवर मौके से भागा हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भोलू यादव ने भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से हरसंभव मदद और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में एक मछली व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के अथर वार्ड नंबर-6 निवासी 50 साल के बेचन मुखिया, पिता राम लखन मुखिया के रूप में हुई है। बेचन मुखिया रोजाना की तरह आज भी मछली बेचकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीएमपी-13 के पास छिपलिया के निकट दरभंगा से बेनीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना उनके साथ आ रहे अन्य लोगों ने दी, जिन्होंने पीछे से आते समय उन्हें सड़क पर गिरा हुआ देखा। मृतक के छोटे भाई रघुनाथ मुखिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेचन मुखिया ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके ऊपर तीन छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी, जिससे अब परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ट्रक ड्राइवर मौके से भागा हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भोलू यादव ने भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से हरसंभव मदद और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।


