Vada Pav Girl Controversial Statement: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो एक मुस्लिम लड़के सैफी के साथ वीडियोज और इंटरव्यूज में नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर बुधवार सुबह साझा किया, जिसके देखने के बाद एक पल के लिए सभी हैरान रह गए।
शादी करने का किया एलान (Vada Pav Girl Controversial Statement)
दरअसल वड़ा पाव गर्ल ने इस वीडियो में सैफी के साथ मिलकर अपनी शादी का एलान कर डाला। उन्होंने कहा, ‘जब मोनालिसा और फरमान की शादी हो सकती है, जब कनिका और साकिब की शादी हो सकती है को फिर हम शादी क्यों नहीं कर सकते। हम भी शादी करने जा रहे हैं।’
चंद्रिका दीक्षित के इस वीडियो ने एक बार के लिए सभी को चौंका दिया क्योंकि वो पहले से ही शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। ऐसे में पहले पति के होते हुए उनके मुंह से दूसरी शादी की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
खुद ही बता दिया ट्विस्ट
हालांकि इसी वीडियो में आगे बात करते हुए खुद ही दोनों ने एक एलान के पीछे की सच्चाई बता दी। दरअसल आज 1 अप्रैल यानी अप्रैल फूल बनाने का दिन है तो ऐसे में दोनों ने बताया कि ज्यादा सीरियल होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों मिलकर अप्रैल फूल बना रहे थे। दोनों ने सभी के साथ मिलकर मजाक किया है।
लोग करने लगे ट्रोल
जैसे ही चंद्रिका और सैफी ने बताया कि ये उनकी तरफ से किया जाने वाला एक मजाक था तो लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। कई लोगों ने गुजारिश की वो चंद्रिका दीक्षिक को अन फॉलो कर दें।

कनिका-साकिब की शादी में पहुंचे थे दोनों
बता दें कनिका और साकिब की हाल ही में हुए शादी समारोह में चंद्रिका दीक्षित भी पहुंची थीं। उन्होंने शादी से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें इस रिश्ते से बेहद खुशी मिली है और ये प्यार की जीत का उदाहरण है। उनका ये बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।


