पानीपत के थाना चांदनीबाग के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पिछले कई महीनों से डरा-धमाका कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। चार महीनों से चल रहा था शोषण का सिलसिला पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, यह घिनौना अपराध नवंबर 2025 से लगातार जारी था। 14 वर्षीय पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी अनिकेत, जो कि सैनी मेडिकल स्टोर वाली गली का निवासी है, उसे बहला-फुसलाकर और जबरदस्ती अपने घर ले जाता था। वहां उसने नाबालिग के साथ कई बार गलत काम (बलात्कार) किया। भाई-बहन को जान से मारने की धमकी देकर रखा चुप हैरानी की बात यह है कि आरोपी पिछले तीन-चार महीनों से इस कृत्य को अंजाम दे रमहा था, लेकिन पीड़िता डर के कारण चुप रही। आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसके भाई और बहन को जान से मार देगा। इसी खौफ के साये में जी रही पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर 31 मार्च 2026 को अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कानूनी धाराएं घटना की सूचना मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस ने मंगलवार रात केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अनिकेत के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच और आगामी कदम मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा ASI संतोष को सौंपा गया है। पुलिस ने FIR की प्रतियां संबंधित उच्चाधिकारियों और इलाका मजिस्ट्रेट को भेज दी हैं। पुलिस टीम अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


