जिसके शॉट से हुए चोटिल, उसी के फैन हुए Captain Iyer, Cooper Connolly की जमकर की तारीफ

जिसके शॉट से हुए चोटिल, उसी के फैन हुए Captain Iyer, Cooper Connolly की जमकर की तारीफ

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को हराने के बाद कूपर कोनाली की बल्लेबाजी की प्रशंसा की जो अंत तक टिककर टीम को जीत तक ले गए।
कोनोली की 44 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी।
अय्यर इस दौरान कोनोली के शॉट से चोटिल भी हुए थे। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘हाथ अब अच्छी स्थिति में है। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कोनोली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘कोनोली ने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो देखने लायक थे, राशिद (खान) को जो उन्होंने बैकफ़ुट पर खेला वो अविश्वसनीय था। ’’
अय्यर ने कहा, ‘‘ मैं हाथ पर बर्फ लगा रहा था और अचानक हमने विकेट गंवाना शुरू कर दिया था। संदेश यही था कि मैच को अंत तक ले जाना है। कूपर को मैंने पहले भी प्रदर्शन करते देखा है और हमें उम्मीद है कि वह इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *