Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 अफसरों के तबादले, इन जिलों के कलक्टर बदले; यहां देखें लिस्ट

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 अफसरों के तबादले, इन जिलों के कलक्टर बदले; यहां देखें लिस्ट

Rajasthan IAS Transfer 2026: जयपुर। राजस्थान में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। भजनलाल सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में 25 जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदले गए हैं।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने देर रात तबादलों की लिस्ट जारी की।

लिस्ट के मुताबिक जयपुर कलक्टर रहे जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को अब जयपुर का नया कलक्टर बनाया गया है। उत्सव कौशल और अमित शर्मा मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं।

टीना डाबी का बाड़मेर से टोंक कलक्टर के पद पर तबादला किया गया है। सीकर में अब नए कलक्टर आशीष मोदी होंगे। सीकर से मुकुल शर्मा का ट्रांसफर CM के विशिष्ट सचिव पद पर कर दिया गया है। करीब डेढ़ साल बाद सीकर को नया कलेक्टर मिला है।

इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

डॉ जोगाराम – सचिव, आयुक्त पंचायती राज विभाग व निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
राजन विशाल – निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर
जितेंद्र कुमार सोनी – सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
कन्हैया लाल स्वामी – संभागीय आयुक्त, जोधपुर
नकाते शिवप्रसाद मदन – प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास व आईटी सर्विसेज
शिवांगी स्वर्णकार – विशिष्ट सचिव, वित्त विभाग व सीईओ, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी
ओमप्रकाश कसेरा – आयुक्त, नगर निगम जयपुर
नमित मेहता – आयुक्त, आबकारी विभाग उदयपुर
नम्रता वर्षणी – विशिष्ट सचिव, खान व पेट्रोलियम विभाग
अरविंद पोसवाल – आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल
डॉ रश्मि शर्मा – निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान व विशिष्ट सचिव सांख्यिकी विभाग
लक्ष्मी नारायण मंत्री – आयुक्त, उदयपुर व देवस्थान विभाग
कल्पना अग्रवाल – विशिष्ट सचिव, जलग्रहण विकास व भू-संरक्षण विभाग
सुरेश ओला – प्रबंध निदेशक (RIICO) व आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
प्रियंका गोस्वामी – आजीविका परियोजनाएं व स्वयं सहायता समूह, जयपुर
अल्पा चौधरी – भू-प्रबंधन आयुक्त व पदेन निदेशक बंदोबस्त
बाबूलाल गोयल – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर
नीलाभ सक्सेना – आयुक्त, उद्योग व वाणिज्य, CSR
ललित कुमार – निदेशक, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग
उत्सव कौशल – संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
गौरव सैनी – सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण
श्वेता चौहान – आयुक्त, उद्यान विभाग, जयपुर
राहुल जैन – आयुक्त, नगर निगम जोधपुर
महेंद्र खडगावत – संयुक्त सचिव, श्रम व कारखाना (बॉयलर निरीक्षण) विभाग
नरेश कुमार गोयल – आयुक्त, कृषि व पंचायती राज विभाग, जयपुर
जयदेव सी एस – सचिव, मानवाधिकार आयोग
रिया डाबी – ओएसडी, मुख्यमंत्री
शैलजा पांडे – सीईओ, माडा, बीकानेर
रजत यादव – ओएसडी, मुख्यमंत्री, जयपुर
अक्षत सिंह – ओएसडी, मुख्यमंत्री
गरिमा नरूला – ओएसडी, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर

यहां देखें पूरी लिस्ट

इन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट

संदेश नायक – जिला कलक्टर, जयपुर
अनुपमा जोरवाल – जिला कलक्टर, जैसलमेर
आलोक रंजन – जिला कलक्टर, जोधपुर
गौरव अग्रवाल – जिला कलक्टर, उदयपुर
चिन्मय गोपाल – जिला कलक्टर, बाड़मेर
शुभम चौधरी – जिला कलक्टर, प्रतापगढ़
आशीष मोदी – जिला कलक्टर, सीकर
अंकित कुमार सिंह – जिला कलक्टर, फलोदी
बालमुकुंद असावा – जिला कलक्टर, बारां
निशांत जैन – जिला कलक्टर, बीकानेर
टीना डाबी – जिला कलक्टर, टोंक
रविंद्र गोस्वामी – जिला कलक्टर, पाली
रोहिताश सिंह तोमर – जिला कलक्टर, सिरोही
हरफूल सिंह यादव – जिला कलक्टर बूंदी
अवधेश मीणा – जिला कलक्टर, डीडवाना-कुचामन
देवेंद्र कुमार – जिला कलक्टर, नागौर
अक्षय गोदारा – जिला कलक्टर, करौली
सौम्या झा – जिला कलक्टर, दौसा
अतुल प्रकाश – जिला कलक्टर, खैरथल-तिजारा
देशल दान – जिला कलक्टर, डूंगरपुर
मोहम्मद जुनेद पी पी – जिला कलक्टर, सलूंबर
मयंक मनीष – जिला कलक्टर, डीग
अपर्णा गुप्ता – जिला कलक्टर, कोटपूतली-बहरोड़
अमित यादव – जिला कलक्टर, श्रीगंगानगर
डॉ मंजू – जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *