रायगढ़| पुसौर में भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 8 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और कार्यपद्धति की जानकारी दी गई। कार्यक्रम नगर उपाध्यक्ष उमेश साव और मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। उद्घाटन सत्र में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल और जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। विभिन्न सत्रों में कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, बूथ प्रबंधन और सरकार की उपलब्धियों पर वक्ताओं ने जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में ऑनलाइन परीक्षा लेकर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


