12वीं का रिजल्ट:3 साल से लगातार बढ़ते ​ग्राफ का ट्रेंड टूटा…इस बार 2.19% बच्चे कम पास हुए

12वीं का रिजल्ट:3 साल से लगातार बढ़ते ​ग्राफ का ट्रेंड टूटा…इस बार 2.19% बच्चे कम पास हुए

राजस्थान बोर्ड की 12वीं का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से जारी किया। लगातार तीन साल से बढ़ रहे परिणाम के ग्राफ पर इस साल ब्रेक लग गया। तीनों संकायों का परिणाम 96.23% रहा। यह पिछले वर्ष (98.42%) की तुलना में 2.19% कम है। कॉमर्स का रिजल्ट पिछले साल के 99.07% के मुकाबले 93.64% रहा, यानी 5.43% कम रहा। साइंस में 0.91% की मामूली कमी रही। 97.52% विद्यार्थी सफल रहे। आर्ट्स का परिणाम 97.4% रहा, जो 2025 के 97.78% के मुकाबले 0.24% कम है। अबकी छोटे शहरों का दबदबा दिखा। साइंस में कुचामन-डीडवाना (99.43%), कॉमर्स में बाड़मेर (99.78%) और आर्ट्स में राजसमंद (98.70%) टॉप पर रहे। इधर, उच्च शिक्षा मंत्री (जयपुर) और शिक्षामंत्री (कोटा) के जिले टॉप 5 में भी नहीं रहे। तीनों संकायों की समेकित तालिका :संकाय, टॉप 5 जिले, सबसे पिछड़े 5 जिले विज्ञान 1. डीडवाना-कुचामन (99.43%), 1. खैरथल-तिजारा (89.80%)
2. बाड़मेर (99.08%), 2. श्रीगंगानगर (90.81%)
3. जोधपुर (98.94%),3. अलवर (94.56%)
4. राजसमंद (98.87%),4. चित्तौड़गढ़ (95.51%)
5. सीकर (98.85%),5. झालावाड़ (95.54%) कला 1. राजसमंद (98.70%),1. धौलपुर (95.36%)
2. चित्तौड़गढ़ (98.61%),2. कोटा (96.28%)
3. डीडवाना-कुचामन (98.58%),3. प्रतापगढ़ (96.26%)
4. सिरोही (98.52%),4. खैरथल-तिजारा (96.47%)
5. पाली (98.47%), 5. अलवर (96.58%) कॉमर्स 1. बाड़मेर (99.78%),1. बूंदी (88.64%)
2. डीडवाना-कुचामन (99.21%),2. अजमेर (91.39%)
3. जैसलमेर (99.11%),3. बांसवाड़ा (91.41%)
4. डूंगरपुर (98.88%),4. भरतपुर (91.48%)
5. राजसमंद (98.67%),5. बीकानेर (92.12%) रिजल्ट से पहले नकिता का निधन, 93.8% अंक श्रीगंगानगर | राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा नकिता का निधन 10 दिन पहले हो गया था। कला वर्ग में ​नकिता के 93.80% आए तो मां बेटी की तस्वीर को सीने से लगाकर रो पड़ी। नकिता को शुगर था और वह इन्सुलिन का इंजेक्शन लेकर एग्जाम देने जाती थी। मां चरणजीत ने कहा कि बेटी पढ़ाई में होशियार थी। वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *