दोखरा गांव के भवगती मंदिर परिसर में हो रही बूढ़ी माता की पूजा, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

दोखरा गांव के भवगती मंदिर परिसर में हो रही बूढ़ी माता की पूजा, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

कदवा | कदवा पंचायत अंतर्गत दोखरा गांव के वार्ड संख्या 16 स्थित भगवती मंदिर परिसर में इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ बूढ़ी माता पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत भगवती मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर गांव के समीप स्थित नदी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। गांव का भ्रमण करते हुए पुनः भगवती मंदिर परिसर पहुंची जहां कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालु महिलाओं ने कलश को पुनः सिर पर उठाकर नदी में विधिवत विसर्जित किया। ग्रामीणों ने बताया कि बूढ़ी माता की पूजा हर वर्ष पारंपरिक तरीके से की जाती है। महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सलामती की कामना को लेकर यह पूजा करती हैं। दमदमा गांव में श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन में पहुंचीं विधायक निशा सिंह एवं ग्रामीण। भास्कर न्यूज | सालमारी सालमारी क्षेत्र के दमदमा गांव में श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में करीब एक हजार से अधिक महिलाएं, युवतियां और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने भगवा वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान आगे-आगे ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की धुन पर युवक-युवतियां नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा भी हुई। प्राणपुर की विधायक निशा सिंह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनके साथ समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार भी मौजूद रहे। यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने दोनों अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक निशा सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन कई दिनों तक चलेगा। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं तथा बिहार और बंगाल से कई कीर्तन मंडलियां और रासलीला दल आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर संजय गुप्ता, मनोज सिंह, अशोक सिंह, लालू भगत, शेखर सिंह, अनिल सिंह, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कदवा | कदवा पंचायत अंतर्गत दोखरा गांव के वार्ड संख्या 16 स्थित भगवती मंदिर परिसर में इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ बूढ़ी माता पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत भगवती मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर गांव के समीप स्थित नदी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। गांव का भ्रमण करते हुए पुनः भगवती मंदिर परिसर पहुंची जहां कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालु महिलाओं ने कलश को पुनः सिर पर उठाकर नदी में विधिवत विसर्जित किया। ग्रामीणों ने बताया कि बूढ़ी माता की पूजा हर वर्ष पारंपरिक तरीके से की जाती है। महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सलामती की कामना को लेकर यह पूजा करती हैं। दमदमा गांव में श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन में पहुंचीं विधायक निशा सिंह एवं ग्रामीण। भास्कर न्यूज | सालमारी सालमारी क्षेत्र के दमदमा गांव में श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में करीब एक हजार से अधिक महिलाएं, युवतियां और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने भगवा वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान आगे-आगे ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की धुन पर युवक-युवतियां नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा भी हुई। प्राणपुर की विधायक निशा सिंह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनके साथ समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार भी मौजूद रहे। यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने दोनों अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक निशा सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन कई दिनों तक चलेगा। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं तथा बिहार और बंगाल से कई कीर्तन मंडलियां और रासलीला दल आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर संजय गुप्ता, मनोज सिंह, अशोक सिंह, लालू भगत, शेखर सिंह, अनिल सिंह, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *