Weather Update Today: राजस्थान Rajasthan में 3 और 4 अप्रेल को फिर तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट आया है। IMD मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे पहले ही फसल की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लें। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर Radheshyam Sharma ने बताया कि आगामी सप्ताह प्रदेश में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिसका व्यापक असर राजस्थान के मौसम पर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। 1 अप्रैल को Udaipur, Kota उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को रात्रि के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ Western Disturbance राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना। अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 3-4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में पुनः तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की प्रबल संभावना है।
Weather Update Today: ओलावृष्टि, बारिश, अंधड़ का आया IMD का ALERT, किसानों को सलाह


