CM योगी की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना मोहम्मद सलीम को बहराइच पुलिस ने भेजा जेल

CM योगी की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना मोहम्मद सलीम को बहराइच पुलिस ने भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना मोहम्मद सलीम को यूपी STF ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के बाद मामला तेजी से बढ़ा और कई जगह एफआईआर दर्ज हुई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बहराइच पुलिस को सौंपते हुए जेल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना मोहम्मद सलीम को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे बिहार के अररिया जिले से पकड़कर बहराइच पुलिस के हवाले किया। जहां से उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
यह मामला 8 मार्च का बताया जा रहा है। जब बहराइच में कुछ हिंदू संगठनों ने नगर कोतवाली थाने में मौलाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि एक धार्मिक सभा के दौरान मौलाना ने मुख्यमंत्री की मां के लिए बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद प्रदेशभर में लोगों में नाराजगी फैल गई।

मौलाना के खिलाफ बहराइच सहित कई जिलों में दर्ज हुए थे मुकदमे

वीडियो सामने आने के बाद बहराइच सहित कई जिलों में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए गए। बढ़ते विवाद को देखते हुए मामले की जांच STF को सौंपी गई। टीम ने जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और बिहार में छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बहराइच लाया गया, जहां स्थानीय पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द और महिलाओं के सम्मान को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस तरह की टिप्पणियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस अब उसके पृष्ठभूमि की कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। आरोपी के बयान की पृष्ठभूमि, उसकी मंशा और किसी प्रकार के उकसावे की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है। कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी व्यक्ति या वर्ग के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *