RBSE 12th Commerce Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अब राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड की ओर से परिणाम ऑनलाइन जारी किया है, जिससे प्रदेशभर के विद्यार्थी घर बैठे ही अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं वाणिज्य वर्ग का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। इस दौरान अजमेर में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बारहवीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं। परीक्षा के बाद महज 20 दिन में परिणाम जारी कर बोर्ड ने रिकॉर्ड कायम किया है।
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “RBSE Senior Secondary Result 2026” लिंक को चुनें।
- कॉमर्स स्ट्रीम सेलेक्ट करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- छात्र इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
11 मार्च के बीच हुई थीं परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 6194 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर राज्यभर के 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
पिछले 6 साल में वाणिज्य वर्ग का परिणाम
वर्ष – वाणिज्य (Commerce)
2026 – 93.64
2025 – 99.07%
2024 – 98.95%
2023 – 96.60%
2022 – 97.53%
2021 – 99.73%
2020 – 96.49%


