RR vs CSK: ‘मैदान या मीडिया की बातों से…’, CSK को बुरी तरह हराने के बाद कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात

RR vs CSK: ‘मैदान या मीडिया की बातों से…’, CSK को बुरी तरह हराने के बाद कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपना अभियान शुरू किया है। पहले सीजन की चैम्पियन टीम ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विरुद्ध 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। शानदार जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सराहा, जिन्होंने तूफानी पारी खेली।

हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं

जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, “टॉस हमारे लिए थोड़ा लकी रहा। यह लाल मिट्टी का विकेट था और बारिश भी हुई थी। गेंदबाजों ने अपनी योजना को अच्छी तरह लागू किया। कप्तानी के लिए काफी तैयारी की है, लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है। प्लानिंग और रणनीति पर काफी समय दिया गया। हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हालात के अनुसार ढलना चाहते हैं, जो आज हमने किया। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तेज गेंदबाज काफी प्रभावी रहे। गुवाहाटी की पिच ‘जड्डू भाई’ के लिए अनुकूल रही।”

वैभव सूर्यवंशी की कप्तान पराग ने की तारीफ

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदो में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रखी। कप्तान ने सूर्यवंशी की तारीफ में कहा, “मैं वैभव से कहता हूं कि आप पूरे 14 मैच खेलो, मैदान या मीडिया की बातों से परेशान मत हो। कोचों से भी कहता हूं कि उन्हें खुलकर खेलने दें। नेट्स में उन्हें देखकर हम काफी प्रभावित हुए।”

ऋतुराज गायकवाड़ ने यह कहा

करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “शुरुआत में हालात मुश्किल थे, खासकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ। मीडियम पेसर्स के खिलाफ भी खेलना आसान नहीं था और स्पिनर्स को भी मदद मिल रही थी। शायद हम थोड़ी और गहराई तक बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन आजकल अच्छा स्कोर क्या है, यह तय नहीं होता, इसलिए खेलते रहना जरूरी था।”

उन्होंने कहा, “आप पिछली चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। अगला मैच तीन दिन में है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, शुरुआत थोड़ी नर्वस थी लेकिन एक मैच खेल लेना अच्छा रहा। मैं हमेशा पूरी तरह आक्रामक खेलने में विश्वास नहीं करता, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण यह समझना मुश्किल है कि सही स्कोर क्या होगा। बल्लेबाजों के लिए जरूरी है कि वे खुद पर भरोसा रखें और मौका मिले तो शॉट खेलने से न चूकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *