स्कूलों के टाइम-टेबल में होगा बड़ा बदलाव :  शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, जानें क्या रहेगा रोस्टर

स्कूलों के टाइम-टेबल में होगा बड़ा बदलाव :  शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, जानें क्या रहेगा रोस्टर

Changes In School Timetables : नए शिक्षा सत्र से स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा फेरबदल होने वाला है। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने करीब 17 महीने की मशक्कत के बाद नया टाइम-टेबल तैयार कर लिया है। एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल ने नए टाइम टेबल को लागू करने की अनुमति के लिए शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को इसका विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। एक वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। महानिदेशक-शिक्षा दीप्ति सिंह के अनुमोदन के बाद नए प्रस्ताव को सरकार को भेजा गया है। अब सरकार के स्तर पर टाइम टेबल की समीक्षा की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर तैयार किए गए इस टाइम टेबल के अनुसार स्कूल में प्रतिदिन पांच घंटा 20 मिनट का वक्त पूरी तरह से शिक्षण के लिए समर्पित होगा। वहीं 40 मिनट इंटरवेल के लिए रहेगा। बता दें कि स्कूली टाइम टेबल में बदलाव की प्रक्रिया पूर्व महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान के कार्यकाल में नवंबर 2024 में शुरू हुई थी। उसके बाद से कभी पूरे साल एक समान टाइम टेबल तो कभी गर्मियों और सर्दियो में अलग अलग समय तय करने के विवाद की वजह से उलझा रहा। पूरे प्रदेश में एक समान समय लागू करने के प्रस्ताव पर शिक्षकों के विरेाध के बाद टाइम टेबल को नए सिरे से तैयार किया गया है।

गर्मियों में ये रहेगा टाइम-टेबल

उत्तराखंड में गर्मियों के सीजन में स्कूल सुबह 7.10 बजे खुलेंगे। सुबह 7.25 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद पहला पीरियड 7.25 बजे से 8.10 बजे तक चलेगा। चार पीरियड के बाद 10.10 बजे से 10.50 बजे तक इंटरवेल रहेगा। फिर क्रमवार चार पीरियड और होंगे। अंतिम आठवां पीरियड 12.50 बजे से 1.30 बजे तक चलेगा। उसके बाद स्कूल की छुट्टी हो जाएगी। वर्तमान में स्कूल सुबह 7.45 बजे खुलकर दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होते हैं। गर्मियों का सीजन एक अप्रैल से सितंबर तक माना जाएगा।

सर्दियों का टाइम-टेबल

सर्दियों के सीजन में स्कूल सुबह 8.50 बजे खुलेंगे। सुबह 9.10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद पहला पीरियड 9.10 बजे से 10.30 बजे तक चलेगा। चार पीरियड के बाद 11.50 बजे से 12.30 बजे तक इंटरवेल रहेगा। फिर क्रमवार चार पीरियड और होंगे। अंतिम आठवां पीरियड 2.30 बजे से 3.10 बजे तक चलेगा। उसके बाद स्कूल की छुट्टी हो जाएगी। वर्तमान में स्कूल सुबह 9.10 बजे खुलकर अपराह्न 3.30 बजे तक चलते हैं। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सर्दियों के सीजन के अनुसार स्कूल खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *