Public holiday: 31 मार्च को स्कूल, कॉलेज, बैंकों में छुट्टी, 3 और 14 अप्रैल को भी सार्वजनिक अवकाश

Public holiday: 31 मार्च को स्कूल, कॉलेज, बैंकों में छुट्टी, 3 और 14 अप्रैल को भी सार्वजनिक अवकाश

Public holiday on March 31: उत्तर प्रदेश में 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है इस दिन सभी स्कूल कॉलेज बैंक और कार्यालय सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 31 मार्च को सभी परिषदीय विद्यालय में छुट्टी रहेगी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार मंगलवार को महावीर जयंती मनाई जाएगी जिसको देखते हुए छुट्टी घोषित की गई है। बैंक यूनियन की तरफ से जारी अवकाश तालिका में भी 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथी 3 अप्रैल और 14 अप्रैल को भी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी के हस्ताक्षर युक्त अवकाश तालिका में 31 मार्च मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन राष्ट्रीय शक सम्वत के अनुसार चैत्र माह की दशमी तिथि और विक्रम सम्वत 2083 की चैत्र माह की त्रयोदशी को महावीर जयंती है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाती है जो निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन होगी।

बैंक यूनियन में भी 31 मार्च को अवकाश

बैंक एम्पलाइज संगठन की अवकाश तालिका में भी 31 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन क्लोजिंग दिवस होने के कारण कर्मचारियों के मन में छुट्टी मिलने को लेकर शंका है। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में कामकाज होगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में भी छुट्टी

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी अवकाश तालिका के अनुसार परिषद के नियंत्रणाधीन, संचालित विद्यालयों, और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 31 मार्च को अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने यह आदेश जारी किया है।

तीन और 14 अप्रैल को भी सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन और 14 अप्रैल को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जारी किए गए अवकाश तालिका के अनुसार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। जबकि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भी सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय बैंक भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाएं में छुट्टी रहेगी। ‌अप्रैल महीने में चार-चार शनिवार और रविवार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *