बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक नितीश कुमार तिवारी (28) की मौत हो गई। काली मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मृतक गोगौरा गांव का निवासी था। परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल नितीश कुमार को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी मृतक के पिता अवधेश तिवारी ने बताया कि नितीश अपने पैतृक गांव गोगौरा से स्कूटी पर सवार होकर बक्सर स्थित अपने घर लौट रहा था। काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नितीश की शादी नौ महीने पहले हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने मांग की है कि जब तक घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज नहीं दिखाया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। इस मांग को लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा भी किया। परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे नितीश के दादा, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने उसके मोबाइल पर फोन किया। पुलिस ने फोन उठाया और उन्हें हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां नितीश का शव रखा हुआ था। बताया जाता है कि नितीश ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था और अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार का सहारा छिन गया है। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी मामले को लेकर औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया है कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह वाकई एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? इस सवाल का जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं, एक खुशहाल परिवार की दुनिया उजड़ने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक नितीश कुमार तिवारी (28) की मौत हो गई। काली मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मृतक गोगौरा गांव का निवासी था। परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल नितीश कुमार को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी मृतक के पिता अवधेश तिवारी ने बताया कि नितीश अपने पैतृक गांव गोगौरा से स्कूटी पर सवार होकर बक्सर स्थित अपने घर लौट रहा था। काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नितीश की शादी नौ महीने पहले हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने मांग की है कि जब तक घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज नहीं दिखाया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। इस मांग को लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा भी किया। परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे नितीश के दादा, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने उसके मोबाइल पर फोन किया। पुलिस ने फोन उठाया और उन्हें हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां नितीश का शव रखा हुआ था। बताया जाता है कि नितीश ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था और अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार का सहारा छिन गया है। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी मामले को लेकर औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया है कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह वाकई एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? इस सवाल का जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं, एक खुशहाल परिवार की दुनिया उजड़ने से पूरे इलाके में शोक की लहर है।


