मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के गाढ़ा टोल गांव में रविवार शाम एक युवक ने अपनी मां को कथित तौर पर पीटने के बाद घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राजा कुमार झा के रूप में हुई है, जो अविवाहित था। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा, जहां प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक की घायल मां अमोल देवी का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है। पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली मृतक के पिता प्रकाश चंद्र झा ने सदर अस्पताल में बताया कि राजा उनका छोटा बेटा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव में राजा का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह नशे की हालत में घर आया और अपनी मां के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार, राजा आदतन नशेड़ी था और उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। वह 15 दिन पहले ही इलाज कराकर घर लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के गाढ़ा टोल गांव में रविवार शाम एक युवक ने अपनी मां को कथित तौर पर पीटने के बाद घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राजा कुमार झा के रूप में हुई है, जो अविवाहित था। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा, जहां प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक की घायल मां अमोल देवी का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है। पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली मृतक के पिता प्रकाश चंद्र झा ने सदर अस्पताल में बताया कि राजा उनका छोटा बेटा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव में राजा का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह नशे की हालत में घर आया और अपनी मां के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार, राजा आदतन नशेड़ी था और उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। वह 15 दिन पहले ही इलाज कराकर घर लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं।


