Rajasthan Weather: 10 साल में तीसरी बार टूटा रिकॉर्ड, जानें क्यों राजस्थान में मार्च 2026 रहा ठंडा?

Rajasthan Weather: 10 साल में तीसरी बार टूटा रिकॉर्ड, जानें क्यों राजस्थान में मार्च 2026 रहा ठंडा?

Mausam Update: होली की शुरुआत के साथ एक मार्च को इस सीजन में पहली बार पारा 35 डिग्री तक पहुंचा और उसके बाद लगातार पारे में बढ़त के साथ पहले सप्ताह में ही 38 डिग्री को पार कर गया। फरवरी के शीतल दिन के लुत्फ उठा रही जनता का सीधा मार्च की गर्मी से मुकाबला हुआ। लगा था कि इस साल मार्च में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी और पहले पखवाड़े तेज गर्मी भी पड़ी।

जोधपुर में पारा 39 डिग्री के पास आ गया, लेकिन दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही मार्च की हवा निकलनी शुरू हो गई। दूसरे पखवाड़े में शहर में पारा 36 डिग्री के आसपास ही झुलता रहा। यहां तक बीस मार्च को पारा तीस डिग्री के भीतर चला गया। एकदम से मौसम में बदलाव से लोग भी अचरज में रह गए। कुल मिलाकर फाइनेंशियल ईयर के विपरित मौसम विभाग की मार्च क्लोजिंग ठण्डी रही।

इतनी ठण्डी रही कि मार्च 2026 ने पिछले दस साल का तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ दिया और मार्च महीना सबसे ठण्डा रहा । पिछले दस साल में छह साल मार्च महीने में दिन का तापमान चालीस डिग्री और चार साल 41 डिग्री को पार किया था, लेकिन इस साल मार्च में पारा 39 डिग्री के पास ही रहा ।

राजस्थान में क्यों हुआ ऐसा मौसम?

  • मार्च के पहले पखवाड़े में थार प्रदेश के ऊपर एंटी साइक्लोन सिस्टम कायम हो गया, जिसमें हवाएं विपरित दिशा में घूमकर धरती को गर्म करती है। दस दिन से अधिक दिनों तक एक भी पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया इसलिए पारा चढ़ता रहा ।
  • दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से पहले एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रवेश हुआ । 15 मार्च को पारा 35.7 डिग्री रहा। इसके बाद एक के बाद एक करके पांच पश्चिमी विक्षोभ आ गए । बैक टू बैक चल रहे पश्चिमी विक्षोभों ने बादल, बूंदाबांदी, ओलावृष्टि, तेज हवा का मौसम कायम रखा। थण्डर एक्टिविटी होने से पारा ऊपर नहीं गया ।

ऐसा रहा मार्च का पहला पखवाड़ा

दिन अधिकतम तापमान (डिग्री में)
1 मार्च 35.1
4 मार्च 37.6
7 मार्च 38.2
8 मार्च 38.8
9 मार्च 38.4
10 मार्च 38.6
11 मार्च 38.1
13 मार्च 38.1

मार्च का दूसरा पखवाड़ा

दिन अधिकतम तापमान (डिग्री में)
15 मार्च 35.7
17 मार्च 34.6
19 मार्च 31.0
20 मार्च 29.8
25 मार्च 36.0
29 मार्च 35.3

10 साल में तीसरी बार मार्च का सबसे कम तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान
2025 39.3
2024 39.9
2023 37.3
2022 41.6
2021 40.7
2020 36.2
2019 40.7
2018 41.0
2017 41.5
2016 41.1

(जोधपुर में मार्च महीने का सर्वाधिक तापमान 30 मार्च 1984 को दर्ज किया गया था, जब पारा 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल 8 मार्च को ही जोधपुर में पारा 38.8 डिग्री तक पहुंच गया था, ऐसे में पूर्वानुमान था कि इस साल मार्च की गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभों ने आसमां से बरसती गर्मी पर पानी फेर दिया।)

पहले पखवाड़े में एंटी साइक्लोन बन गया था। साथ ही 10-12 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया। इसके बाद लगातार पश्चिमी विक्षोभों के आने से थण्डर एक्टिविटी बनी रही।
* राधेश्याम शर्मा, निदेशक, भारतीय मौसम विभाग जयपुर केंद्र

वायु गुणवत्ता सूचकांक
* कलक्ट्रेट —— 60 (3)
* डिगाड़ी कला —— 91 (-1)
* झालामंड —– 82 (-26)
* मंडोर क्षेत्र —– 72 (24)
* अशोक उद्यान ——- 102 (23)
तापमान
* न्यूनतम 25.2
* अधिकतम 35.3
* आर्द्रता- 56 प्रतिशत
* हवा की गति- 16 किलोमीटर प्रति घंटा
* पूर्वानुमान: आसमां लगभग साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *