मुंगेर में चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू:कड़ी सुरक्षा के बीच शेरपुर-कोड़ा मैदान से निकली शोभायात्रा

मुंगेर में चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू:कड़ी सुरक्षा के बीच शेरपुर-कोड़ा मैदान से निकली शोभायात्रा

मुंगेर में रविवार को चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का दौर जारी है। प्रशासन ने विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सबसे पहले शेरपुर की बड़ी दुर्गा प्रतिमा सुबह 7 बजे मंदिर परिसर से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को कंधा देकर बाहर लाया। मंदिर में महाआरती के बाद प्रतिमा को शक्तिपीठ चंडिका स्थान ले जाया गया, जहां भव्य आरती हुई। इसके बाद प्रतिमा आईटीसी पार्क, वासुदेवपुर चौक, दलहट्टा दुर्गा स्थान, दो नंबर गुमटी, नीलम चौक, गांधी चौक, शादीपुर, कौड़ा मैदान, कस्तूरबा वाटर, सितारिया पेट्रोल पंप, जुबली वेल चौक, बाटा चौक और एक नंबर ट्रैफिक होते हुए बड़ी महावीर स्थान पहुंची। यहां भी आरती की गई। फिर प्रतिमा को भगत सिंह चौक होते हुए सोझी घाट लाया गया, जहां देर शाम गंगा में इसका विसर्जन किया जाएगा। इसी क्रम में, कोड़ा मैदान की छोटी दुर्गा प्रतिमा को भी नगर भ्रमण के बाद देर रात गंगा में विसर्जित किया जाएगा। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय ने ढोल-नगाड़े बजाए और घुरुची नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह रंगोली बनाई गई थी। कोड़ा मैदान चौक पर छोटी दुर्गा की भव्य महाआरती की गई, जिसमें मां दुर्गा को 56 प्रकार के भोग लगाए गए और प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। दीपक कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती की और भोग चढ़ाया। बड़ी दुर्गा और छोटी दुर्गा के विसर्जन के बाद, पुलिस प्रशासन द्वारा बारी-बारी से सभी प्रतिमाओं को सोझी घाट पर आरती के बाद गंगा में विसर्जित कराया जाएगा। गंगा घाट पर प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस है। गंगा घाट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से विसर्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं गंगा में गोताखोर, आपदा मीत्र और एसडीआरफ टीम को लगाया गया है। प्रशासन के द्वारा पहले मुंगेर में स्थापित दुर्गा का प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा। इसाके बाद जमालपुर में स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमा को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंगेर शहर के सोझ़ी घाट पर विसर्जन कराया जाएगा। वहीं विसर्जन कमेटी के अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि कमेटी के द्वारा समय पर सभी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कराने का लक्ष्य रखा गया है। पहले मुंगेर के सभी प्रतिमा और उसके बाद जमालपुर प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा। मुंगेर में रविवार को चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का दौर जारी है। प्रशासन ने विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सबसे पहले शेरपुर की बड़ी दुर्गा प्रतिमा सुबह 7 बजे मंदिर परिसर से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को कंधा देकर बाहर लाया। मंदिर में महाआरती के बाद प्रतिमा को शक्तिपीठ चंडिका स्थान ले जाया गया, जहां भव्य आरती हुई। इसके बाद प्रतिमा आईटीसी पार्क, वासुदेवपुर चौक, दलहट्टा दुर्गा स्थान, दो नंबर गुमटी, नीलम चौक, गांधी चौक, शादीपुर, कौड़ा मैदान, कस्तूरबा वाटर, सितारिया पेट्रोल पंप, जुबली वेल चौक, बाटा चौक और एक नंबर ट्रैफिक होते हुए बड़ी महावीर स्थान पहुंची। यहां भी आरती की गई। फिर प्रतिमा को भगत सिंह चौक होते हुए सोझी घाट लाया गया, जहां देर शाम गंगा में इसका विसर्जन किया जाएगा। इसी क्रम में, कोड़ा मैदान की छोटी दुर्गा प्रतिमा को भी नगर भ्रमण के बाद देर रात गंगा में विसर्जित किया जाएगा। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय ने ढोल-नगाड़े बजाए और घुरुची नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह रंगोली बनाई गई थी। कोड़ा मैदान चौक पर छोटी दुर्गा की भव्य महाआरती की गई, जिसमें मां दुर्गा को 56 प्रकार के भोग लगाए गए और प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। दीपक कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती की और भोग चढ़ाया। बड़ी दुर्गा और छोटी दुर्गा के विसर्जन के बाद, पुलिस प्रशासन द्वारा बारी-बारी से सभी प्रतिमाओं को सोझी घाट पर आरती के बाद गंगा में विसर्जित कराया जाएगा। गंगा घाट पर प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस है। गंगा घाट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से विसर्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं गंगा में गोताखोर, आपदा मीत्र और एसडीआरफ टीम को लगाया गया है। प्रशासन के द्वारा पहले मुंगेर में स्थापित दुर्गा का प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा। इसाके बाद जमालपुर में स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमा को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंगेर शहर के सोझ़ी घाट पर विसर्जन कराया जाएगा। वहीं विसर्जन कमेटी के अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि कमेटी के द्वारा समय पर सभी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कराने का लक्ष्य रखा गया है। पहले मुंगेर के सभी प्रतिमा और उसके बाद जमालपुर प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *