भीलवाड़ा में मेजा डेम में डूबने से मामा-भांजे की मौत:नहाने गए थे-गहराई का पता नहीं लगने से से पानी में डूबे,गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत बाद निकाला

भीलवाड़ा में मेजा डेम में डूबने से मामा-भांजे की मौत:नहाने गए थे-गहराई का पता नहीं लगने से से पानी में डूबे,गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत बाद निकाला

भीलवाड़ा के मेजा डेम में नहाने गए एक मामा भांजे की डूबने से मौत हो गई, हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ओर गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मामा भांजे को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवाया। बांध की गहराई में डूबे मामला मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव का है,यहां मेजा बांध के पेटे में नहाने गए मामा और भांजे की पानी में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि ये दोनों बांध में नहाने गए थे लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दोनों डूब गए,ग्रामीणों को जैसे ही मामा-भांजे के पानी में डूबने का पता लगा मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक घंटे की मशक्तत के बाद गोताखोरों ने निकाला लोगों ने अपने स्तर पर दोनों को बचाने की कोशिश की और गोताखोरों को सूचना दी।गोताखोरों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला।मृतकों की पहचान डालचंद (25 पिता भगवान लाल बिश्नोई निवासी सेमलिया और भैरूलाल (10 ) पिता कैलाश बिश्नोई निवासी दरिबा के रूप में हुई।फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवाया, परिजनों के आने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *