मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के कला रामपुर गांव में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 80 (NH-80) को दो घंटे तक जाम कर दिया। मृतक की पहचान कला रामपुर गांव निवासी मजदूर मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत्युंजय कुमार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के पास हो रहे देवी जागरण देखने जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ओवरलोडिंग बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मृत्युंजय को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन कोतवाली थाना क्षेत्र के पास ही उनकी मौत हो गई। बाद में सदर अस्पताल और एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतक के दामाद जॉनी कुमार ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे, जो नशे में धुत थे और लापरवाही से बाइक चला रहे थे। अनियंत्रित बाइक ने उनके ससुर को जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में बाइक सवार दो लोग भी मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर BR08B-1928 है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम किया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर किसी तरह वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू कराया। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पत्नी पुष्प लता देवी पुत्री चांदनी की रानी श्वेता किरण प्रगति किरण लक्ष्मी किरण पुत्र मृत्युंजय कुमार और आनंद कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को लेकर यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी आवेदन नहीं आया है लोकल थाने की पुलिस के द्वारा उन्हें जानकारी मिली है। मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के कला रामपुर गांव में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 80 (NH-80) को दो घंटे तक जाम कर दिया। मृतक की पहचान कला रामपुर गांव निवासी मजदूर मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत्युंजय कुमार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के पास हो रहे देवी जागरण देखने जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ओवरलोडिंग बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मृत्युंजय को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन कोतवाली थाना क्षेत्र के पास ही उनकी मौत हो गई। बाद में सदर अस्पताल और एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतक के दामाद जॉनी कुमार ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे, जो नशे में धुत थे और लापरवाही से बाइक चला रहे थे। अनियंत्रित बाइक ने उनके ससुर को जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में बाइक सवार दो लोग भी मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर BR08B-1928 है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम किया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर किसी तरह वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू कराया। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पत्नी पुष्प लता देवी पुत्री चांदनी की रानी श्वेता किरण प्रगति किरण लक्ष्मी किरण पुत्र मृत्युंजय कुमार और आनंद कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को लेकर यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी आवेदन नहीं आया है लोकल थाने की पुलिस के द्वारा उन्हें जानकारी मिली है।


