अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका की अनबन हुई खत्म, अस्पताल के बेड पर आए साथ, तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका की अनबन हुई खत्म, अस्पताल के बेड पर आए साथ, तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

Anurag Dobhal With Wife Ritika Chauhan: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की लाइफ में खुशियों का नया चैप्टर शुरू हो चुका है। बता दें, उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च को उनके पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी के पैरों की फोटो साझा किया और उन्होंने लिखा, “राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल और खास तोहफा दिया है।”

पहले की कठिनाइयों को पीछे छोड़ दिया है अनुराग ने

सोशल मीडिया और टीवी के बाद इस पोस्ट को देख सेलेब्स ने अनुराग और रितिका को बधाई दी। जीवन में आई इस नई खुशी ने पहले की कठिनाइयों को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में, कुछ दिन पहले ही अनुराग ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, जिसमें गंभीर कार दुर्घटना में उन्हें काफी चोटें आईं थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, लेकिन जब उन्हें अपने बच्चे के जन्म की खबर मिली, तो उन्होंने टूटा हुआ पैर होने के बावजूद अस्पताल जाकर अपने बेटे से मुलाकात की।

दरअसल, बेबी के जन्म के बाद अनुराग और रितिका के रिश्ते में अनबन खत्म हो गया है। पहले दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें थीं और अनुराग ने आरोप लगाया था कि उनके परिवार वाले रितिका को भड़काते हैं, जिस कारण वो अपना घर छोड़कर चली गई थीं, लेकिन अब मियां-बीवी के बीच मेल-मिलाप हो चुका है। यूट्यूबर योगेश कथुरिया की मदद से उन्होंने अस्पताल के बेड पर साथ बैठकर एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें वे अपने नन्हे मेहमान के साथ खुश नजर आए।

कुछ समय से विवादों और परेशानियों में रहे हैं

यूट्यूबर पिछले कुछ समय से विवादों और परेशानियों में रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार पर कथित रूप से गलत बर्ताव का भी आरोप लगाया था और अपनी जिंदगी से निराश होकर सुसाइड की कोशिश भी की थी। ये बातें उन्होंने यूट्यूब पर एक इमोशनल वीडियो में बताई थीं।

हालांकि अब नए सदस्य के आने से उनकी जिंदगी में बदलाव आ चुका है और उम्मीद की जा रही है कि अनुराग और रितिका का रिश्ता पहले से ज्यादा स्ट्रॉग होगा। बता दें, इस नए हिस्से की शुरुआत के साथ अनुराग और उनका परिवार फिर से खुशियों की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *