बिहार के राजगीर में 1 से 12 अप्रैल 2026 तक हॉकी इंडिया द्वारा 16वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। रांची में 16वीं सब जूनियर वुमेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 आयोजित होगा। इन दोनों चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए बिहार मेन और वुमेन टीम के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 30 मार्च को सुबह 7 बजे राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में किया जाएगा। खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष से कम होनी चाहिए यह चयन ट्रायल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि, ‘इस चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा के लिए कट ऑफ डेट 1 जनवरी 2010 रखा गया है।’ चयन ट्रायल के लिए एज वेरिफ़िकेशन टेस्ट जरूरी इस चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को जरूरी डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, उम्र साबित करने के लिए मेडिकल टेस्ट (एज वेरिफ़िकेशन टेस्ट) जरूरी है। अगर हॉकी इंडिया के साथ पहले से रजिस्टर्ड हैं तो एज वेरिफ़िकेशन टेस्ट ज़रूरी नहीं है, सिर्फ पहचान पत्र से काम हो जाएगा। इस चयन ट्रायल के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को जरूरी दस्तावेज के साथ 30 मार्च को सुबह 7 बजे तक राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी के हॉकी ग्राउंड में पहुंचना अनिवार्य है। बिहार के राजगीर में 1 से 12 अप्रैल 2026 तक हॉकी इंडिया द्वारा 16वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। रांची में 16वीं सब जूनियर वुमेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 आयोजित होगा। इन दोनों चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए बिहार मेन और वुमेन टीम के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 30 मार्च को सुबह 7 बजे राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में किया जाएगा। खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष से कम होनी चाहिए यह चयन ट्रायल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि, ‘इस चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा के लिए कट ऑफ डेट 1 जनवरी 2010 रखा गया है।’ चयन ट्रायल के लिए एज वेरिफ़िकेशन टेस्ट जरूरी इस चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को जरूरी डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, उम्र साबित करने के लिए मेडिकल टेस्ट (एज वेरिफ़िकेशन टेस्ट) जरूरी है। अगर हॉकी इंडिया के साथ पहले से रजिस्टर्ड हैं तो एज वेरिफ़िकेशन टेस्ट ज़रूरी नहीं है, सिर्फ पहचान पत्र से काम हो जाएगा। इस चयन ट्रायल के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को जरूरी दस्तावेज के साथ 30 मार्च को सुबह 7 बजे तक राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी के हॉकी ग्राउंड में पहुंचना अनिवार्य है।


