मौसम की मार: आज से फिर मौसम के ट्रिपल अटैक की चेतावनी, बारिश के साथ आंधी तूफान

मौसम की मार: आज से फिर मौसम के ट्रिपल अटैक की चेतावनी, बारिश के साथ आंधी तूफान

Weather will hit, disaster rain: मौसम विभाग में आज से एक बार फिर मौसमी गतिविधियां तेज होने की जानकारी दी है, जिसके अनुसार 29 से 31 मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। पॉकेट्स में बूंदाबांदी भी हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिन में तेज धूप भी निकलेगी, लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। आगामी 5 अप्रैल तक तापमान का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा में आसमान में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार 30 मार्च को भी यही स्थिति बनी रहेगी। अनियमिताओं का दौर जारी रहेगा। पॉकेट्स में होने वाली बारिश लोगों को परेशान करेगी, आफत बन कर बरसेगी।

कैसा रहेगा आगरा में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण दिशा से आने वाले हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी, 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात में भी यही स्थिति रहेगी। बारिश की संभावना कम है।

कैसा रहेगा 30 मार्च सोमवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है, जिसमें पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का प्रभाव दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा इस अगले 7 दिनों का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च मंगलवार का तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि बुधवार 1 अप्रैल का तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच, गुरुवार 2 अप्रैल का तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच, शुक्रवार 3 अप्रैल का तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच, शनिवार 4 अप्रैल का तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच और 5 अप्रैल का तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

इन दोनों बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल, 4 अप्रैल, 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है, और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक फसल को सुरक्षित रखने को लेकर लगातार अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *