ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया:UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे

ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया:UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे

ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। यह घटना फार्स प्रांत के पास बताई जा रही है, हालांकि इस दावे की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ईरान ने कल UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल और 37 ड्रोन से हमला किया। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सभी हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दूसरी ओर 3,500 एक्स्ट्रा अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार ये सैनिक USS ट्रिपोली जहाज के जरिए वहां पहुंचे हैं। ये सैनिक और नाविक 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट का हिस्सा हैं। उनके साथ ट्रांसपोर्ट और लड़ाकू विमान भी भेजे गए हैं। पाकिस्तान में कल 3 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पाकिस्तान में कल तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग… पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है। उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है। तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *