आरा सड़क हादसे में युवक की मौत:दोस्त के साथ बहन के ससुराल से ड्यूटी के लिए जा रहा था; गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़

आरा सड़क हादसे में युवक की मौत:दोस्त के साथ बहन के ससुराल से ड्यूटी के लिए जा रहा था; गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़

आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के पास आज दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छपरा निवासी सहित दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार करने के बाद कोईलवर पीएचसी से पटना रेफर कर दिया गया। मृतक संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव निवासी महेंद्र डोम का 22 साल का बेटा संजू कुमार है। वह पटना के फुलवारी स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जबकि जख्मी उसका दोस्त सारण (छपरा) जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नगरांव टोला निवासी मैनेजर महतो का 28 साल का बेटा विकास कुमार है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक सहित कई ट्रकों के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया औकर कुछ देर हंगामा भी किया। सूचना पाकर परिवार थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर, मृतक के पिता महेंद्र डोम ने बताया कि शुक्रवार को बाइक से वह अपना ड्यूटी खत्म कर फुलवारी से सारण (छपरा) छपरा गांव अपने बहन खुशबू देवी के ससुराल उससे मिलने गया था। शनिवार की दोपहर जब वापस बाइक से अपने दोस्त विकास कुमार के साथ बहन के ससुराल से फुलवारी ड्यूटी पर लौट रहा था। उसी दौरान जमालपुर बाजार के पास बेलगाम ट्रक में दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय थाना की ओर से दोनों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाया गया। सूचना पाकर विकास कुमार के परिजन फौरन कोईलवर अस्पताल पहुंच उसे इलाज के लिए वहां से पटना ले गए। जबकि पुलिस की ओर से संजू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व तीन बहन में छठे स्थान पर था। उसके परिवार में मां हिरामुनी देवी, तीन बहन खुशबू देवी, पूजा कुमारी, रुबी कुमारी व चार भाई राजेश डोम, राजू डोम, रंजीत डोम और लालू डोम है। आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के पास आज दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छपरा निवासी सहित दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार करने के बाद कोईलवर पीएचसी से पटना रेफर कर दिया गया। मृतक संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव निवासी महेंद्र डोम का 22 साल का बेटा संजू कुमार है। वह पटना के फुलवारी स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जबकि जख्मी उसका दोस्त सारण (छपरा) जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नगरांव टोला निवासी मैनेजर महतो का 28 साल का बेटा विकास कुमार है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक सहित कई ट्रकों के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया औकर कुछ देर हंगामा भी किया। सूचना पाकर परिवार थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर, मृतक के पिता महेंद्र डोम ने बताया कि शुक्रवार को बाइक से वह अपना ड्यूटी खत्म कर फुलवारी से सारण (छपरा) छपरा गांव अपने बहन खुशबू देवी के ससुराल उससे मिलने गया था। शनिवार की दोपहर जब वापस बाइक से अपने दोस्त विकास कुमार के साथ बहन के ससुराल से फुलवारी ड्यूटी पर लौट रहा था। उसी दौरान जमालपुर बाजार के पास बेलगाम ट्रक में दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय थाना की ओर से दोनों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाया गया। सूचना पाकर विकास कुमार के परिजन फौरन कोईलवर अस्पताल पहुंच उसे इलाज के लिए वहां से पटना ले गए। जबकि पुलिस की ओर से संजू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व तीन बहन में छठे स्थान पर था। उसके परिवार में मां हिरामुनी देवी, तीन बहन खुशबू देवी, पूजा कुमारी, रुबी कुमारी व चार भाई राजेश डोम, राजू डोम, रंजीत डोम और लालू डोम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *